बॉलीवुड में अक्षय कुमार की जगह लेने की तैयारी में अर्जुन, ये रहा सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या अर्जुन कपूर अक्षय कुमार की जगह लेने की तैयारी कर रहे हैं। इंडस्ट्री के जानकारों के मन में यह सवाल अर्जुन की हालिया गतिविधियों को देख कर उठ रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भले ही तत्काल अर्जुन पूरी तरह अक्षय की जगह न ले सकें परंतु फिलहाल वह 11 साल पहले आई अक्षय की सिंह इज किंग के सीक्वल में जरूर आ सकते हैं। सिंह इज किंग में अक्षय कुमार थे
इसके बाद सीक्वल के मालिकाना हक का आइडिया निर्माता-निर्देशक के बीच विवाद का विषय बन गया। निर्देशक अनीस बज्मी का दावा है कि सिंह इज किंग उनका आइडिया है और सीक्वल वही बना सकते हैं जबकि निर्माता विपुल शाह फिल्म पर अपना दावा करते हुए सीक्वल बनाना चाहते हैं। मामला कानून की जद में है। खबर है कि इधर विपुल शाह ने सीक्वल की तैयारी शुरू कर दी है और इस बार फिल्म में वह अक्षय की जगह अर्जुन को लेना चाहते हैं।
फिल्म मुबारकां में अर्जुन को डबल रोल देने के बाद वह इस हीरो को अक्षय की जगह युवा पंजाबी सरदार का किरदार देने का मन बना चुके हैं। जानकार मान रहे हैं कि अर्जुन के करिअर के लिए यह अहम मोड़ साबित हो सकता है कि वह अक्षय के पदचिह्नों पर चलें। हाल में उन्होंने परिणीति चोपड़ा के साथ अक्षय-कैटरीना स्टारर नमस्ते लंदन का सीक्वल नमस्ते इंग्लैंड भी किया है।