फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Rampal's partner Gabriella shared the video, gave fitness tips

सोशल मीडिया: अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला ने शेयर किया वीडियो, दी फिटनेस टिप्स

Mon, 07 Feb 2022 06:58 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 07 Feb 2022 06:58 PM IST
सार

अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो शेयर किया है। गैब्रिएला फिटनेस के प्रति बेहद सचेत हैं। वह किकबॉक्सिंग से लेकर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट एवं योगा तक सारी चीजें समर्पित होकर करती हैं।

विज्ञापन
Arjun Rampal's partner Gabriella shared the video, gave fitness tips
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media

विस्तार

अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो शेयर किया है। गैब्रिएला फिटनेस के प्रति बेहद सचेत हैं। वह किकबॉक्सिंग से लेकर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट एवं योगा तक सारी चीजें समर्पित होकर करती हैं। वह अपनी फिटनेस दिनचर्या का अभ्यास करने से एक दिन भी नहीं चूकती। उन्होंने सर्किट ट्रेनिंग और हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग के लिए अपने प्यार के बारे में कई राज खोले। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो को शेयर करते हुए गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने लिखा 'मुझे वास्तव में सर्किट ट्रेनिंग और एचआईआईटी पसंद है। आप अपने लिए कुछ भी ऐसा खोजे, जो आपको पसंद हो। वह कुछ भी हो सकता है और बस इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।' गैब्रिएला डेमेट्रियड्स 34 साल की हैं और वीडियो में स्क्वाट पुश, वेटेड रो, सिंगल लेग लिफ्ट, पुश अप, केटल बेल स्विंग्स के 10-15 रेप्स के पांच राउंड करते देखा जा सकता है। वह अपने एब्स पर भी मेहनत करती नजर आईं। उन्होंने लिखा है कि इसे रोजाना कम से कम 30 मिनट करना करना चाहिए, जिसकी शुरुआत फ्लोर एक्सरसाइज और बॉडीवेट ट्रेनिंग से करें।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)

विज्ञापन
विज्ञापन


गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed