{"_id":"5fae11d7099b6e1ff56651d3","slug":"arjun-rampal-friend-paul-bartel-arrests-narcotics-control-bureau-in-a-drug-related-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बरटेल को एनसीबी ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बरटेल को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
Fri, 13 Nov 2020 10:27 AM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल
- फोटो : instagram/arjunrampal
ड्रग्स केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की कार्रवाई तेजी से चल रही है। अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बरटेल को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। अर्जुन रामपाल को भी 13 नवंबर के लिए समन किया है। बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच कर रही एनसीबी ने बुधवार को लगभग छह घंटे तक अभिनेता की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सवाल पूछे।
विज्ञापन
Mumbai: Narcotics Control Bureau arrests Paul Bartel, a friend of actor Arjun Rampal, in a drug-related case
— ANI (@ANI) November 13, 2020
विज्ञापन
गुरुवार को गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दक्षिण मुंबई के बॉलार्ड एस्टेट में एनसीबी के अंचल कार्यालय में उनसे पूछताछ की गई। वहीं अर्जुन रामपाल को शुक्रवार को तलब किया गया है। बता दें कि अभिनेता के आवास पर सोमवार को छापा मारने के बाद एनसीबी ने अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को बुलाया था।
विज्ञापन