{"_id":"58eb38604f1c1b874acf5021","slug":"arjun-kapoor-shraddha-kapoor-s-film-half-girlfriend-trailer-is-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, 'दोस्त से ज्यादा पर गर्लफ्रेंड से कम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, 'दोस्त से ज्यादा पर गर्लफ्रेंड से कम'
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 11 Apr 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म का पोस्टर
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
फिल्म में अर्जुन कपूर ने माधव झा नाम के लड़के का किरदार निभाया है जो रिया सोमानी यानि श्रद्धा कपूर के प्यार में दीवाना हो जाता है। दोनों की लव-स्टोरी दिल्ली के एक कॉलेज से शुरू होती है जो अंत तक न्यूयॉर्क पहुंच जाती है।
'दोस्त से ज्यादा लेकिन गर्लफ्रेंड से कम' बात से शुरू हुई ये स्टोरी कैसे मोड़ लेती है, यही है फिल्म की कहानी। अर्जुन ने पहली बार किसी बिहारी लड़के का किरदार निभाया है लेकिन वह बिहार की लोकल भाषा को सही से पकड़ नहीं पाए हैं। वहीं श्रद्धा अपनी बाकी फिल्मों की तरह ग्लैमरस लग रही हैं। दिल्ली की लड़की के किरदार में वह जंच रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहली फिल्म में इतनी मजबूर थी ये हीरोइन, डायरेक्टर ने करवा डाले मनमाने सीन
फिल्म चेतन भगत की इसी नाम से बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर आधारित है। ट्रेलर देख कर लग रहा है जिन भी लोगों ने ये किताब पढ़ी है, उनके लिए फिल्म में कुछ खास नहीं होगा। 'हाफ गर्लफ्रेंड' का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, मोहित सूरी और चेतन भगत ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।
देखिए फिल्म का ट्रेलर-
ये भी पढ़ें - जब ट्रेनर को छोड़ विलेन के पीछे पड़े खूंखार भेड़िए, ऐन वक्त पर...