फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor khushi Sanjay Anil Birthday Special Wishes For Anshula Drops Throwback Pic With Mom Mona Shourie

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला का है जन्मदिन, खुशी-अनील ने भी किया विश, शेयर की मां मोना की तस्वीर

Sun, 29 Dec 2024 03:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 29 Dec 2024 03:49 PM IST
सार

आज अर्जुन कूपर की बहन अंशुला कपूर का 34वां जन्मदिन है। इस मौके पर अनिल कपूर, खुशी कपूर, संजय कपूर ने एक खास पोस्ट शेयर की है। साथ ही अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना शौरी के साथ एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
 

विज्ञापन
Arjun Kapoor khushi Sanjay Anil Birthday Special Wishes For Anshula Drops Throwback Pic With Mom Mona Shourie
अंशुला कपूर का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor, khushikapoor, anilskapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। अंशुला आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। अंशुला के भाई और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के जन्मदिन पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करके इस बर्थ डे को और भी खास बना दिया। अर्जुन के अलावा अनिल कपूर, संजय कपूर और कुशी कपूर ने भी अंशुला को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

अर्जुन का पोस्ट
अपनी बहन अंशुला को जन्मदिन की बधाई देते हुए, अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां मोना शौरी, अंशुला और अपनी एक खास तस्वीर शेयर की और लिखा, "उस व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पीते समय मुझ पर नजर रखती है और उसकी नजर अगले गिलास पर होती है। हमेशा आपके आस-पास होना अच्छा लगता है, भले ही अब आप एक जेट सेटर ग्लोब ट्रॉटर और एक कामकाजी वंडर वुमन हैं। खुश रहें और हमेशा सही काम करें अनंत और उससे भी आगे तक आपसे प्यार.. अंशुला कपूर।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

खास तस्वीर
थ्रोबैक तस्वीर में अंशुला अपनी मां मोना शौरी के साथ बिस्तर पर बैठी हुई मिल्कशेक पीती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके सामने मिल्कशेक का एक और गिलास है। अर्जुन फर्श पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनकी मां मोना शौरी एक किताब पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। अर्जुन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अंशुला ने लिखा, "हाहाहाहा लव यू भाई।"
विज्ञापन

अनिल का खास पोस्ट
अनिल कपूर ने भी अपनी भतीजी अंशुला कपूर के लिए एक प्यारी सी शुभकामनाएं साझा कीं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंशुला की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो अंशुला! आपके लिए एक ऐसा दिन हो जो आपके जैसा ही अद्भुत हो, प्यार, हंसी और आपकी सभी पसंदीदा चीजों से भरा हो।''

अंशुला के जन्मदिन पर खुशी कपूर का पोस्ट
वहीं खुशी कपूर ने भी अपनी बहन अंशुला के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, "सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। "

संजय कपूर का पोस्ट
अर्जुन के चाचा संजय कपूर ने कई दिल वाले इमोजी बनाए। संजय ने अंशुला की एक खास फोटो शेयर की, जिसमें अंशुला, अर्जुन और खुद संजय नजर आ रहे हैं। संजय ने पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे।' एक इंस्टाग्राम यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आपका यह भाई-बहन का रिश्ता बहुत अच्छा है।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "बहुत बढ़िया...।"

बोनी कपूर के चार बच्चे हैं। पहली पत्नी मोना शौरी कपूर से अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं और जबकि दूसरी पत्नी श्रीदेवी से जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं।
Ram Charan: राम चरण का लगा 256 फीट का अब तक का सबसे बड़ा कटआउट, गेम चेंजर की फिल्म को लेकर प्रशंसक उत्साहित
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed