फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor came out for shooting after four months in unlock of coronavirus pandemic

चार महीने बाद शूटिंग के लिए बाहर निकले अर्जुन कपूर, देखिए लोकेशन से पीपीई किट पहने क्रू की तस्वीर

Sat, 11 Jul 2020 05:34 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Jul 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor came out for shooting after four months in unlock of coronavirus pandemic
अर्जुन कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लंबे लॉकडाउन के बाद आए अनलॉक सीजन में फिल्म सितारे घरों से निकलने शुरू हो गए हैं। कुछ ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। अर्जुन कपूर भी सेट पर वापस आने वाले पहले सेलेब्स में से एक हैं। वह खुद तो काम दोबारा शुरू कर ही रहे हैं, दूसरों से फिर से काम शुरू करने की वकालत कर रहे हैं।

विज्ञापन

अर्जुन कहते हैं, ''मुझे लगता है कि हम सभी को इस न्यू नॉर्मल के साथ तालमेल बिठाना होगा और आहिस्ता-आहिस्ता अपनी लाइफ को फिर से सजाना-संवारना होगा। चीजें हमेशा के लिए बदल गई हैं लेकिन हम सबको काम तो करना ही पड़ेगा, अपना घर-परिवार चलाना होगा। इसलिए लोग अपने आसपास के माहौल को यथासंभव सुरक्षित बनाएं ताकि सभी महफूज रहें। काम के मोर्चे पर हमें एक प्रकार की सामान्य स्थिति को बहाल करना होगा। मैंने चार महीने बाद पहली बार शूटिंग की है।”

विज्ञापन

अर्जुन ने खुलासा किया कि उनके कॉमर्शियल शूट के सेट पर किए गए पर्याप्त सुरक्षा उपायों ने उन्हें पूरी तरह से सहज बना दिया। वह बताते हैं, “मैं शुरुआत में थोड़ा घबराया हुआ था और बेचैन भी था लेकिन सुरक्षा के सभी उपाय देखकर मैं फौरन एकदम सहज हो गया। स्वाभाविक है कि दोबारा काम प्रारंभ करने के शुरुआती दिनों में हम सभी को बाहर निकलने में मनोवैज्ञानिक रूप से थोड़ी मुश्किल होगी। लेकिन आज मैं शूटिंग करने और सेट पर कई लोगों के मौजूद होने को लेकर काफी आश्वस्त हूं। ऐसा इसलिए है कि मैंने उन व्यापक तैयारियों को देखा है जो लोग यह सुनिश्चित करने के लिए कर रहे हैं कि सेट पर हमारी सुरक्षा के उच्चतम उपाय उपलब्ध हों।"

विज्ञापन
विज्ञापन


पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे ये पांच कलाकार, फूटी किस्मत से हो गए गुमनाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed