Arjun Kapoor: पिता बोनी के साथ हंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे अर्जुन, सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव
अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ अपने जीवन की पहली ट्रिप के बारे में बात की है। पिता के साथ फ्रैंकफर्ट में हंस जिमर की कॉन्सर्ट देखने गए थे। इस वाकये के बाद अभिनेता ने अपना अनुभव शेयर किया है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अर्जुन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अर्जुन का नाम अक्सर मलाइका के साथ जोड़ा जाता है। दोनों ही मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ अपने जीवन की पहली ट्रिप के बारे में बात की है। पिता के साथ फ्रैंकफर्ट में हंस जिमर की कॉन्सर्ट देखने गए थे। इस वाकये के बाद अभिनेता ने अपना अनुभव शेयर किया है।
पिता के साथ कॉन्सर्ट देखने पहुंचे अर्जुन कपूर
गौरतलब है कि वीकेंड पर अभिनेता और उनके पिता फ्रैंकफर्ट फेस्टहैली में ऑस्कर ग्रैमी और गोल्डन-ग्लोब विजेता कंपोजर हंस जिमर की लाइव परफॉर्मेंस में शामिल हुए। अर्जुन के लिए यह कॉन्सर्ट इसलिए भी खास था क्योंकि इस कॉन्सर्ट के बहाने उन्हें अपने पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिला। खबरों की मानें तो यह अर्जुन का उनके पिता बोनी कपूर के साथ उनके जीवन की पहली ट्रिप थी।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘हंस जिमर की परफॉर्मेंस देखना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था। यह भावुक और काफी बेहतरीन था। वह धरती पर आए सबसे प्रतिभाशाली सिंगर्स में से एक हैं और फ्रैंकफर्ट में इतने पास से इतने अच्छे कॉन्सर्ट के देखना मेरे लिए भी एक सम्मान की बात है। मैं उनका संगीत हमेशा से बहुत ज्यादा पसंद करता हूं। मेरा मतलब है कि उनका गाना सबसे अलग है।’
Pathaan: आखिरकार बांग्लादेश में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की 'पठान'! इस दिन मचेगा सिनेमाघरों में धमाल
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि अर्जुन कपूर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करते दिखाई देंगे। अपनी आने वाले फिल्मों में अर्जुन नुआ शैली की थ्रिलर फिल्म 'द लेडी किलर' में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी कर रहे हैं।