{"_id":"5b0fc4814f1c1bb16e8b57a4","slug":"arjun-kapoor-and-parineeti-chopra-starrer-film-sandeep-aur-pinky-faraar-release-date-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की 'संदीप और पिंकी फरार' की आगे बढ़ी रिलीज डेट,अब अगले साल होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की 'संदीप और पिंकी फरार' की आगे बढ़ी रिलीज डेट,अब अगले साल होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 31 May 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की 'इश्कजादे' जोड़ी यानी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर है। इन दोनों की अपकमिंग फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म इसी साल 3 अगस्त में रिलीज होनी थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हुए अगले साल 1 मार्च कर दिया है।
'संदीप और पिंकी फरार' के रिलीज डेट आगे बढ़ाने की जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने फिल्म की निर्देशक दिबाकर बनर्जी को टैग करते हुए ट्वीट किया- ‘मास्टर क्राफ्ट्समैन दिबाकर बनर्जी, परिणीति और मैं आपको 1 मार्च को एसएपीएफ द फिल्म की और से खूब हंसाने आएंगे। कुछ कहानियों को हलचल पैदा करने और दुनिया के सामने लाने में समय लगता है। संदीप और पिंकी फरार एक ऐसी ही कहानी है। मैं विश्वास दिलाता हूं आपका इंतजार बेकार नहीं जाएगा।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की कहानी दो लोगों की है जो अपनी जान बचाने और दुश्मनों से बचने के लिए अलग-अलग शहर में जाते रहते हैं। आपको बता दें कि अर्जुन और परिणीति की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले यह दोनों स्टार फिल्म 'इश्कजादे' में एक साथ नजर आ चुके हैं, वहीं अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा जल्दी ही ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में भी साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल दशहरा पर रिलीज होगी।

The master craftsman #DibakarBanerjee @ParineetiChopra & me will bring u the manic madness of @SAPFTheFilm on 1st March now... some stories need time to stir & present to the world #SandeepAurPinkyFaraar is one such story... I promise u the wait will be more than worth it... 😉 https://t.co/fVFg95glXd
— Arjun Kapoor (@arjunk26) May 31, 2018