फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor and Parineeti Chopra film namaste England has been released

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का इश्कबाज अंदाज, ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर रिलीज

Thu, 06 Sep 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Parineeti Chopra film namaste England has been released
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का लंबे समय से अर्जुन और परिणीति के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को पंजाब और लंदन में फिल्माया गया है। 
विज्ञापन


ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी एक पति (अर्जुन कपूर) द्वारा पत्नी (परिणीति चोपड़ा) के लंदन जाने के सपने को पूरा करने पर आधारित है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'नमस्ते लंदन' के डायरेक्टर विपुल शाह ने किया है। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जोड़ी दूसरी बार बड़े परदे पर नजर आ रही है। इससे पहले यह दोनों अपनी डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' में साथ नजर आए थे। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed