AR Rahman: एआर रहमान की तबीयत पर सायरा बानो का आया बयान, म्यूजिक कंपोजर से अलग रह रहीं पत्नी
रविवार सुबह म्यूजिक कंपोजर, सिंगर एआर रहमान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई। सीने में दर्द की समस्या के कारण वह अस्पताल पहुंचें, अब उनको छुट्टी भी मिल गई। रहमान की तबीयत को लेकर पत्नी सायरा बानो का भी अब बयान सामने आया है।
विस्तार
एआर रहमान की तबीयत को लेकर उनकी पत्नी सायरा बानो ने भी अपना बयान दिया है। यह बयान सायरा बानो की वकील वंदना शाह की तरफ से आया है। दरअसल, एआर रहमान और सायरा बानो इन दिनों अलग रह रहे हैं लेकिन अभी इनका तलाक नहीं हुआ है।
जल्द ठीक होने की दुआ की
एआर रहमान की पत्नी सायरा कहती हैं, ‘मैं उनके (एआर रहमान) जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं। मुझे खबर मिली है कि उन्हें सीने में दर्द हुआ है और उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। खुदा के करम से अब वे ठीक हैं।’ अलगाव के बीच भी सायरा बानो को रहमान की तबीयत की पूरी चिंता है।
Music Composer AR Rahman's wife says, "I wish him (AR Rehman) a speedy recovery. I received the news that he suffered chest pain and underwent angioplasty. By the grace of god, he is fine now. I would also like to say that we are not officially divorced, we are still husband and… https://t.co/2DGj0NnoBo pic.twitter.com/ytM0ZgmLDi
— ANI (@ANI) March 16, 2025
पूर्व पत्नी ना कहें
सायरा बानो आगे कहती हैं, ‘मैं यह भी कहना चाहूंगी कि हमने आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं लिया है, हम अभी भी पति-पत्नी हैं। हम सिर्फ इसलिए अलग हुए हैं क्योंकि पिछले कुछ सालों से मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। मैं उन्हें तनाव नहीं देना चाहती थी। मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि मुझे उनकी पूर्व पत्नी न कहें।’
रहमान के अलगाव की खबर ने लोगों को चौंकाया
पिछले साल नवंबर माह में ए.आर. रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने अलग होने की घोषणा की। दोनों की शादी को लगभग 29 साल हो गए थे। लेकिन इस जोड़े ने इतने सालों बाद अलग होने का फैसला लिया है। इनके तीन बच्चे हैं, जिनका नाम रहीमा, खदीजा और अमीन है। एआर रहमान के करियर की बातें करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म 'छावा' में म्यूजिक दिया है, जिसे खूब सराहा गया।