Khatija Rahman: एआर रहमान की बेटी खतीजा को मिली तमिल फिल्म 'मिनमिनी', म्यूजिक कंपोजर के तौर पर करेंगी डेब्यू
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान अपकमिंग तमिल फिल्म मिनमिनी से अपना म्यूजिक कंपोजर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान अपकमिंग तमिल फिल्म मिनमिनी से अपना म्यूजिक कंपोजर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं। अब तक उन्होंने सिर्फ सिंगिंग के जरिए अपने हुनर का लोहा मनवाया था और अब वे अपने करियर को नया मोड़ देने जा रही हैं। डायरेक्टर हलिता शमीम ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
So happy to be working with this exceptional talent, Khatija Rahman for #MinMini. The euphonious singer is a brilliant music composer too. Some great music underway! ✨✨@RahmanKhatija @manojdft @Muralikris1001 @_estheranil_ @GauravKaalai @Pravin10kishore @raymondcrasta pic.twitter.com/b9k1YjuxtU
— Halitha (@halithashameem) June 12, 2023
खतीजा ने आगे बताया, 'मैंने उसे अपना ट्रैक बजाया जिसे सुनने के बाद उन्होंने कहा, 'बिल्कुल यही मेरी वाइब है....मुझे तुम्हारी आवाज़ पसंद आई... मुझे आपकी सोच पसंद है... इसलिए, मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं... मुझे लगता है कि आप फिल्म में वैल्यू ऐड कर सकती हैं... खतीजा ने कहा कि इसके बाद उन्होंने प्रोजेक्ट पर इसे आगे काम करने का फैसला किया'। बता दें कि तमिल फिल्म मिनमिनी इस साल के आखिर में रिलीज की जाएगी. फिल्म की डायरेक्टर हलिथा को उनकी तमिल फिल्म, सिल्लू करुपट्टी के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: 'संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के रत्न हैं', सोनाक्षी ने निर्देशक की तारीफों के बांधे पुल