AR Rahman: 'भगवान की भी समीक्षा होती है', सायरा बानो से अलग होने के बाद हुई ट्रोलिंग को लेकर बोले एआर रहमान
AR Rahman: अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने के बाद एआर रहमान निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में थे। वहीं, अब उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल के बारे में बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई महीनों की खामोशी के बाद ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने आखिरकार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सार्वजनिक चर्चाओं के बारे में बात की। अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने के बाद एआर रहमान निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में थे। वहीं, अब उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल के बारे में बात की।
ट्रोलिंग पर क्या बोले एआर रहमान
इस कपल के अलग होने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया और ऑनलाइन अटकलों का दौर शुरू हो गया, जिसे उन्होंने नवंबर 2024 में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। फिर भी अपनी आदत के मुताबिक एआर रहमान अब तक चुप रहे। वहीं, अब यूट्यूब पर नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में एआर रहमान ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने का चुनाव जानबूझकर किया जाता है, इसलिए हर किसी की समीक्षा की जाती है। सबसे अमीर व्यक्ति से लेकर भगवान तक की समीक्षा की जाती है, तो मैं कौन हूं।
ट्रोल्स को भी माना परिवार
जब तक हम साथ रहते हैं और अभिमानी या टॉक्सिक नहीं होते हैं। यहां तक कि जो लोग हमारी आलोचना करते हैं- वे सभी एक परिवार हैं। अगर मैं किसी के परिवार के बारे में कुछ कहता हूं तो कोई मेरे बारे में कुछ कहेगा और हम भारतीय होने के नाते इस पर विश्वास करते हैं। किसी को भी अनावश्यक बातें नहीं कहनी चाहिए, क्योंकि हर किसी की एक बहन, एक पत्नी, एक मां होती है। यहां तक कि जब कोई कुछ चोट पहुंचाने वाली बात कहता है तो मैं प्रार्थना करता हूं, 'हे भगवान, उन्हें क्षमा करें और
उनका मार्गदर्शन करें।'
नवंबर 2024 में की थी अलग होने की घोषणा
नवंबर 2024 में रहमान ने एक्स पर अलग होने की जानकारी साझा करते हुए कहा, 'हमें उम्मीद थी कि हम तीस साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अदृश्य अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। हमारे दोस्तों, आपकी दयालुता के लिए और इस नाजुक अध्याय से गुजरते समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।'