दिल्ली की तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित फिल्म ‘छपाक’ को लेकर निचली अदालत के आदेश को फिल्म निर्माता कंपनी फॉक्स स्टूडियो ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने इस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।
2 of 4
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म में मुख्य भूमिका दीपिका पादुकोण का है। तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की वकील रहीं अपर्णा भट्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि निर्माता कंपनी को उन्हें फिल्म में क्रेडिट देने के निर्देश दिए जाएं। शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला अपर्णा भट के पक्ष में दिया था। कोर्ट ने कहा कि फॉक्स स्टूडियो को ‘छपाक’ फिल्म में उन्हें भी क्रेडिट देना होगा। इसे चुनौती देने के लिए फॉक्स स्टूडियो ने हाईकोर्ट का रुख किया।
कन्हैया ने किया दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोले- मोदीजी का प्रचार करतीं हैं तो देशभक्त, JNU आईं...
3 of 4
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
पटियाला हाउस कोर्ट में दायर याचिका में वकील अपर्णा भट्ट ने बताया था कि उन्होंने लक्ष्मी अग्रवाल के लिए कई साल तक केस लड़ा था। यह पूरी फिल्म लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है तो इसके लिए उन्हें भी क्रेडिट मिलना चाहिए। अदालत के आदेश को फिल्म निर्माता कंपनी फॉक्स स्टूडियो ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
4 of 4
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच दीपिका पादुकोण के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।बता दें कि मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार फिल्म छपाक के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सम्मान करेगी। पीसी शर्मा ने बताया कि इंदौर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा अवॉर्ड्स) कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा।