फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushka sharma start campaign against animal violence

पशुओं पर क्रूरता रोकने के लिए अनुष्का शर्मा ने की कड़े कानून की मांग

Tue, 13 Aug 2019 09:53 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 13 Aug 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma start campaign against animal violence
anushka sharma - फोटो : amar ujala
जानवरों के खिलाफ क्रूरता रोकने के लिए 60 साल पहले बने कानून में बदलाव की मांग को लेकर फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक नया अभियान छेड़ दिया है। अनुष्का का मानना है कि इस कानून में संशोधन की सख्त जरूरत है क्योंकि अभी इस कानून में किसी जानवर पर जुल्म करने पर अधिकतम आर्थिक दंड सिर्फ सौ रुपये ही है।
विज्ञापन


अनुष्का शर्मा कहती हैं, ‘जीवन किसी का भी हो जीवन ही होता है और धरती पर मौजूद हर जीव का जीवन दूसरों जितना ही अहम है। यह दुनिया सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बनी है। इस पर रहने वाले हर जीव का धरती पर उतना ही अधिकार है जितना की इंसानों का। अगर इंसानों पर होने वाले जुल्म रोकने के लिए कानून सख्त किए जा रहे हैं तो फिर जानवरों पर होने वाले अत्याचार की रोकथाम के लिए भी कड़े कदम उठाने ही होंगे।’
विज्ञापन


अनुष्का ने अपने इस अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है और अपने छह करोड़ प्रशंसकों के जरिए वह देश में इस बात को लेकर बहस भी छेड़ चुकी हैं। मुंबई में लकी नाम के एक कुत्ते की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत होने के मामले से अनुष्का काफी दुखी हैं और इसी के बाद उन्होंने ये अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed