एयरपोर्ट पर इन कपड़ों में दिखीं अनुष्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन में अनुष्का एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और टीम इंडिया के धांसू बल्लेबाज विराट इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले इस सुंदरी के साथ कुछ अच्छा वक्त गुजारने गए थे। बताया जाता है कि वहां होटल मंदारिन में दोनों पांच दिनों तक साथ थे। अब जब विराट इंग्लैंड गई टीम के साथ चले गए हैं तो अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट में नजर आईं।
चुपचाप सी दिखीं अनुष्का
खास बात यह रही कि अनुष्का एयरपोर्ट में चुपचाप सी नजर आ रही थीं। चूंकि फ्लाइट देर रात की थी इसलिए उनकी आंखें मुंदी सी दिख रही थीं। अनुष्का ने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों से किसी तरह की कोई बात नहीं की। यह साफ नहीं हो पाया कि अनुष्का कितने दिन यहां रहेंगी।
पहली भी दिखी थीं
अनुष्का शर्मा जब तक एयरपोर्ट में नजर आ जाती हैं। खास बात यह है कि वह जब-जब एयरपोर्ट में दिखती हैं तब तब यह खबर बन जाती है। अनुष्का शर्मा जब विराट से मिलने के लिए जोधपुर गईं तो उन्हें एयरपोर्ट में कैमरे में कैद किया गया। इन तस्वीरों ने भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं।