अपनी शादी और अफेयर पर बोलीं अनुष्का शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा कथित तौर पर अपनी सगाई संबंधी ख़बरों से इतनी परेशान हैं कि अब उन्होंने ख़ुद अपने प्रशंसकों से जुड़कर सफ़ाई देने का फ़ैसला किया है।
पिछले कई दिनों से मीडिया में उनकी और क्रिकेटर विराट कोहली की नज़दीकियों की ख़बरें आ रही हैं और अटकलें ये भी आईं कि वो जल्द ही सगाई करने वाली हैं। अनुष्का शर्मा ने इस मुद्दे को लेकर फ़ेसबुक पर सीधे अपने प्रशंसकों से चैट की। अनुष्का कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर आई हैं।
नहीं मैं एंगेज्ड नहीं हूं
उन्होंने वीडियो चैट में कहा, "मैं अभी एंगेज्ड नहीं हूं। मेरी सगाई नहीं हो रही है। मेरे बारे में कई तरह की अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं हर बार मीडिया में इस बारे में बात नहीं कर सकती इसलिए सीधे अपने प्रशंसकों से जुड़ रही हूं।
मैं अपने काम से ख़ुश हूं और फिलहाल काम पर फ़ोकस करना चाहती हूं। अनुष्का, फ़िलहाल आमिर ख़ान के साथ अपनी फ़िल्म 'पीके' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आमिर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अनुष्का शर्मा एक पत्रकार की भूमिका में हैं।