{"_id":"594a017f4f1c1b89718b47fe","slug":"anushka-sharma-shah-rukh-khan-jab-harry-met-sejal-song-radha-to-release-with-girls-named-sejal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना रिलीज, शाहरुख की पंजाबी ने चुराया दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना रिलीज, शाहरुख की पंजाबी ने चुराया दिल
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा
शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना 'मैं बनी तेरी राधा' रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख हर बार की तरह अपनी इस फिल्म का भी अलग अंदाज में प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले फिल्म की टीम ने एक प्रतियोगिता शुरू की थी जिसमें शाहरुख उस शहर का दौरा करेंगे जहां सबसे ज्यादा सेजल नाम की लड़कियां या महिलाएं रहती हैं। शाहरुख ने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
बता दें कि शाहरुख चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इस गाने की झलक पहले ही फैंस को दिखा चुके हैं।
वहीं इस गाने की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों स्टार्स हाथ में जैकेट लिए मस्ती करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं। शाहरुख और अनुष्का की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में साथ दिख चुके हैं। वैसे दोनों जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म में भी साथ दिखेंगे। 'जब हैरी मेट सेजल' में किंग खान हरिंदर सिंह नेहरा नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'जब हैरी मेट सेजल' पहले 11 अगस्त को अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के साथ टक्कर लेने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने रिलीज डेट एक हफ्ते पहले खिसका ली है। फिल्म अब 4 अगस्त को रिलीज होगी।