फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma's Firstlook release of film NH-10

'हाइवे' पर अकेले ही नजर आईं अनुष्का शर्मा

Wed, 04 Feb 2015 05:26 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma's Firstlook release of film NH-10

बॉलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'एनएच-10' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म को इंरोज इंटरनेशनल, फैंटम फिल्म्स और क्लीन स्लेट फिल्म ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अनुष्का शर्मा, नील भूपलम और दर्शन कुमार लीड में हैं।

विज्ञापन


'एनएच-10' हाई मिडिल क्लास कपल मीरा और अर्जुन की कहानी है। जो वीकेंड के लिए निकलते हैं और वे मुश्किल हालात में फंस जाते हैं और उसके बाद यह एक औरत की हालात से लड़ने की कहानी में तब्दील हो जाती है। इस थ्रिलर में अनुष्का एकदम नजर आएंगी। फिल्म 6 मार्च को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

आमिर की फिल्म पीके के साथ होना था रिलीज

Anushka Sharma's Firstlook release of film NH-10

आमिर खान की फिल्म पीके के साथ पहले अनुष्का शर्मा की फिल्‍म 'एनएच-10' का ट्रेलर रिलीज होना था पर किसी कारण से फिल्म का ट्रेलर उस समय नहीं रिलीज हो पाया। हालांकि फिल्म का फर्स्टलुक रिलीज हो जाने के बाद यह लग रहा है कि ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज हो जाएगा।

फिलहाल अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवेट की चर्चा ज्यादा है जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म में वह रोजी नाम का किरदार निभा रही हैं। बॉम्बे वेलवेट का भी फर्स्टलुक रिलीज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed