फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma revealed shocking thing about Aafia character in Zero film

'जीरो' रिलीज से पहले अनुष्का का बड़ा खुलासा, किरदार में ढलने के लिए 3 महीने तक किया ये काम

Mon, 03 Dec 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma revealed shocking thing about Aafia character in Zero film
जीरो - फोटो : File Photo
शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जीरो' को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। 'जीरो' फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 'जीरो' में अनुष्का शर्मा के अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा वैज्ञानिक बनी है जो कि व्हीलचेयर पर हैं। 'जीरो' रिलीज होने से कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा ने अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन


'जीरो' फिल्म में अनुष्का शर्मा आफिया का किरदार निभा रही हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा - 'इस रोल को निभाना मेरे लिए बड़ी चुनौती थी। इसी वजह से इस रोल को करने के लिए मैं बहुत उत्सुक थी। आनंद सर और हिमांशु सर ने मेरे किरदार के बारे में पहले ही काफी रिसर्च की हुई थी। किरदार को अच्छे से समझने के लिए डॉक्टर से मुलाकात भी की।'
विज्ञापन


अनुष्का ने बताया कि 'किरदार को और अच्छे से समझने के लिए 3 महीने तक सेट पर व्हीलचेयर पर ही बैठी।' आपको बता दें, 'जीरो' फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख खान ने इस फिल्म में बउआ सिंह नाम के बौने का किरदार निभाया है। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिकड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की 'जब तक है जान' में भी नजर आ चुकी है। फिल्म को गौरी खान प्रोड्यूसर कर रही हैं और आनंद एल रॉय डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed