फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushka sharma meet virat in london

काले कपड़ों में लंदन में दिखे विराट-अनुष्का

Wed, 09 Jul 2014 11:12 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma meet virat in london

अनुष्का शर्मा हाल ही में अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' की तुर्की में चल रही शूटिंग से कुछ समय निकाल कर, अपने कथित प्रेमी विराट कोहली से मिलने लंदन पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


रविवार को अनुष्का को उनके क्रिकेटर प्रेमी विराट के साथ लंदन में एक केन्द्रीय होटल में देखा गया। एक सूत्र ने बताया, "दोनों ने ही एक जैसे ब्लैक कपडे पहने हुए थे। जबकि विराट के दूसरे क्रिकेटर साथी होटल के नीचे वाले रेस्टॉरेन्ट में डिनर कर रहे थे। लगता है कि यह कपल एक व्यक्तिगत डिनर ड़ेट पर था।"

विज्ञापन

क्रिकेट दौरे पर हैं विराट

anushka sharma meet virat in london

​ज्ञात हो तो विराट कोहली इन दिनों लंदन में अपने क्रिकेट दौरे पर हैं। जबकि अनुष्का तुर्की में अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग कर रही है। कहा जा रहा है कि अनुष्का हाल ही में उनसे मिलने लंदन पहुंची हैं।

​इस से पहले भी ये जोड़ा न्यूजीलैंड में एक साथ देखा गया था। उस से पहले विराट अनुष्का के घर पर भी रुके थे। इसके बाद विराट अनुष्का के जन्मदिन पर उनसे मिलने जोधपुर भी गये थे, जहाँ वह अपनी फिल्म 'एनएच 10​' की शूटिंग कर रही थी।

लंका गए थे विराट

anushka sharma meet virat in london
ऐसा नहीं है कि मिलने सिर्फ अनुष्का शर्मा ही जा रही हैं। जिन दिनों अनुष्का श्रीलंका में बांवे वेलवेट की शूटिंग कर रहीं थीं उस समय विराट कोहली उनसे मिलने के ‌लिए लंका पहुंचे। वह उसी फ्लाइट से वापस आए सिर्फ फ्लाइट में पूरी फिल्‍म यूनिट थी। इस बात से अनुष्का विराट से नाराज भी हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed