अनुष्का शर्मा की पसंदीदा हीरोइन हैं कैटरीना कैफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा है कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री कैटरीना कैफ हैं। अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ शाहरूख खान की फिल्म 'जब तक है जान' में साथ काम कर चुकी हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता पाई थी।
'पीके' की अभिनेत्री अनुष्का ने कहा, 'अभिनेत्रियां होने के नाते हमें कैट-फाइट करने की कोई जरूरत नहीं है। मैंने 'क्वीन' के बाद कंगना रनौत और 'कॉकटेल' देखने के बाद दीपिका पादुकोण को फोन किया था। उन फिल्मों को देखकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हो गई थी।' अनुष्का ने कहा है कि अभिनेत्रियों के बीच नंबर वन बनने की होड़ में विश्वास नहीं रखती।
कैटरीना के साथ काम करना पसंद करती हैं अनुष्का
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में साथ काम करने वाली पसंदीदा सह-अभिनेत्री भी कैटरीना को ही बताया। उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छी इंसान हैं। वे कभी दिखावा नहीं करती हैं। मेरा और उनका रिश्ता बहुत प्यारा है।
अनुष्का ने कहा कि मुझे 'जब तक है जान' में कैटरीना के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।' अगर मौका मिला तो मैं उनके साथ फिर काम करना चाहूंगी। अनुष्का फिलहाल अपनी फिल्म 'पीके' की सफलता को लेकर उत्साहित हैं।