{"_id":"63b3ec36d4760044d63c1dd0","slug":"kantara-actor-kishore-kumar-twitter-account-suspended-for-violating-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishore Kumar: कांतारा के पुलिस ऑफिसर 'मुरलीधर' का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, नियमों का उल्लंघन करने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kishore Kumar: कांतारा के पुलिस ऑफिसर 'मुरलीधर' का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, नियमों का उल्लंघन करने का आरोप
Tue, 03 Jan 2023 05:27 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Tue, 03 Jan 2023 05:27 PM IST
सार
किशोर जिन्होंने साल 2022 की हिट कन्नड़ फिल्म कंतारा में फॉरेस्ट ऑफिसर मुरलीधर की भूमिका निभाई थी। किशोर सोशल मीडिया पर अपने विचारों और खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। किशोर के द्वारा ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने पर उनका अकाउंट निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Kantara actor Kishore Kumar
- फोटो : social media
विस्तार
वेब सीरीज ‘शी’, ‘द फैमिली मैन’ और साल 2022 की बेहतरीन फिल्मों में शुमार कांतारा से अपनी पहचान बनाने वाले कलाकार किशोर का ट्विटर हैंडल निलंबित कर दिया गया है। दरअसल ट्विटर के द्वारा उन खातों को निलंबित कर दिया जाता है जो नियमों का उल्लंघन करते हैं। हालांकि अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि उनका खाता किस समय निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
इस कारण हुआ अकाउंट निलंबित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किशोर के द्वारा अभिनेत्री साई पल्लवी के विवादास्पद बयान का समर्थन किया गया था। जिसके बाद कश्मीरी पंडितों की हत्याओं को मुसलमानों की हत्याओं से जोड़ दिया था। इसके अलावा किशोर ने पलटवार करते हुए कहा था कि क्या फिल्मी कलाकारों को सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखना अपराध है। जिसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Tunisha Sharma: पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा आरोपी शीजान, तुनिशा की मां, चाचा और ड्राइवर के भी दर्ज होंगे बयान
विज्ञापन
बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं किशोर
किशोर जिन्होंने साल 2022 की हिट कन्नड़ फिल्म कंतारा में फॉरेस्ट ऑफिसर मुरलीधर की भूमिका निभाई थी। किशोर सोशल मीडिया पर अपने विचारों और खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। 48 साल के अभिनेता इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इससे पहले उनके 43,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। जो कि बाद में बढ़कर 66,000 हो गए। हालांकि दोनों ही अकाउंट फिलहाल अनवेरीफाइड हैं।
Urfi Javed: तुनिशा शर्मा मामले में शीजान खान के सपोर्ट में उतरीं उर्फी जावेद, बोलीं- उसने धोखा दिया होगा लेकिन
अदाणी ग्रुप को लेकर भी किया था पोस्ट
अभिनेता ने अपने एक इंस्टाग्राम के पोस्ट में अदाणी ग्रुप द्वारा एक मीडिया संस्थान पर पूरा कंट्रोल करने को लेकर लिखा था। उसके बाद स्वतंत्र प्रेस और भारतीय लोकतंत्र के लिए 30 दिसंबर को ब्लैक डे करार दिया था। वहीं, हाल ही में 1 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट साझा की थी। जिसमें उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को लेकर बात की थी, जिसने भगवान कांतारा का अपमान किया है, और खूनी मौत मर गया।
Bigg Boss 16: अर्चना की बातें सुनकर शालीन ने खोया आपा, अब्दु के इग्नोर करने पर निमृत हुईं दुखी
कांतारा को लेकर कही ये बात
जिसके बाद अभिनेता ने उस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की, किशोर ने लिखा, चाहे वह भगवान हो या फिर दानव हो, हम इसे सिर्फ एक भरोसे के रूप में क्यों नहीं देखते हैं। अगर आप मानते हैं कि यह मौजूद है, यदि आप नहीं मानते हैं, तो यह नहीं है। उसके आगे उन्होंने लिखा- लेकिन उन विश्वासों का अपमान करने की जरूरत नहीं है, जो हम में से कई लोगों को मुश्किल के समय हिम्मत देती है। कानून को उन असामाजिक तत्वों को संभालने दें। विश्वास को एक व्यक्तिगत पसंद बनी रहने दें। इसके साथ ही उन्होंने कांतारा को लेकर भी लिखा- उन्होंने कहा गांव कर्नाटक में स्थापित है, कांतारा, विश्वास और तर्कसंगतता के सह अस्तित्व, प्रकृति और विकास और अन्य चीजों के बीच संघर्ष की संभावना की पड़ताल करता है।