फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap spoke about film making in bollywood director says Buying movie tickets is like voting

Anurag Kashyap: 'फिल्म के लिए टिकट खरीदना और वोट देना एक समान है', अनुराग कश्यप ने कही ये बात

Wed, 13 Dec 2023 02:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 13 Dec 2023 02:54 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap spoke about film making in bollywood director says Buying movie tickets is like voting
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक अनुराग कश्यप लीक से हटकर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हो या 'देव डी', उनकी फिल्में बॉलीवुड में बनती आ रहीं मसाला फिल्मों से काफी अलग होती हैं। पिछले दिनों अनुराग कश्यप 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के डायरेक्टर सुधीर मिश्रा के साथ मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में बन रही फिल्मों के बारे में अपनी राय दी। 

विज्ञापन


अनुराग ने की अच्छी फिल्मों को हॉल में देखने की अपील
अनुराग कश्यप का कहना है, 'आप कहते हैं कि बॉलीवुड में अच्छी फिल्में नहीं बनती हैं। जब अच्छी फिल्में बनती हैं, तब सिनेमाहॉल में इन फिल्मों को देखने जाने की बजाय आप उनके ओटीटी रिलीज का इंतजार करते हैं। इसका सीधा असर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता है। फिल्म तीन-चार दिनों में स्क्रीन से उतार दी जाती हैं।'
विज्ञापन

First Act Trailer: डॉक्यू सीरीज 'फर्स्ट एक्ट' का ट्रेलर जारी, नन्हे मुन्नों के संघर्ष और जज्बे की झलक आई नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट खरीने पर अनुराग कश्यप ने कही ये बात
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनुराग कश्यप ने आगे कहा, 'देखिये फिल्म का टिकिट खरीदना, वोट डालने जैसा है। आप जैसी फिल्म का टिकिट खरीदोगे वैसी फिल्म ही बनेंगी। जो आप खरीदोगे वही बिकेगी न, साधारण बात है।' इसी दौरान सुधीर मिश्रा ने भी बॉलीवुड में बन रही फिल्मों पर अपनी राय जाहिर की और अनुराग कश्यप से अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। सुधीर मिश्रा ने कहा, 'पिछले 20 साल में अनुराग ने बॉलीवुड के लिए जितना किया है, उतना 'नेशनल फिल्म कॉर्पोरेशन' भी नहीं कर पायी है। मुझे अनुराग पर गर्व है।' 
Soni Razdan: आलिया की मां सोनी राजदान ने 'डेंटिस्ट' से की नेपो किड्स की तुलना, सुहाना-खुशी को बताया सुपरस्टार

सुधीर मिश्रा ने साझा किया किस्सा
निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा, 'जब सुधीर फिल्म बनाते हैं तो वे पत्थर की लकीर नहीं होती है। फिल्म बदलती रहती है। इनकी सबसे बड़ी बात ये है कि ये पत्थर से भी एक्टिंग करवा लेते हैं। मेरे लिए सुधीर गुरु हैं।' आपको बता दें अपनी-अपनी फिल्म को डायरेक्ट करते हुए न तो सुधीर मिश्रा कट बोलते हैं और न ही अनुराग कश्यप। इसके बारे में बात करते हुए सुधीर मिश्रा कहते हैं, 'जब मैं 'चमेली' फिल्म करीना कपूर के साथ शूट कर रहा था, तब उसने कुछ इतना अच्छा किया जो स्क्रिप्ट में लिखा ही नहीं हुआ था। उसके बाद मैंने तय कर लिया मैं कट नहीं बोलूंगा।' वर्क फ्रंट की बात करें तो 'गुलाब जामुन' और 'किल बिल' अनुराग कश्यप की आगामी फिल्में हैं।
Suneil Shetty: सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, बोले- उनकी एक्शन फिल्मों से परिवार को हो जाता था सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed