फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anuradha Paudwal son Aditya Paudwal passes away

Aditya Paudwal Death: गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, किडनी की बीमारी से थे परेशान

Sat, 12 Sep 2020 02:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 12 Sep 2020 02:05 PM IST
सार

  • प्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन।
  • 35 साल की उम्र में आदित्य ने ली अंतिम सांस।
  • काफी समय से किडनी की बीमारी से थे परेशान।

विज्ञापन
Anuradha Paudwal son Aditya Paudwal passes away
बेटे आदित्य के साथ अनुराधा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

साल 2020 में सिनेमा जगत से कई दुख भरी खबरें आई हैं। इस साल कई लोकप्रिय सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिससे इनके फैंस और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं अब एक और दुखद खबर इंडस्ट्री से सामने आई है। भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है। आदित्य ने महज 35 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। आदित्य अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज जारी था। शनिवार सुबह आदित्य ने अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आदित्य के अचानक दुनिया को अलविदा कह देने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


अनुराधा पौडवाल प्रसिद्ध भजन गायिका हैं। उनके बेटे भी मां की ही तरह भजन गायक थे। उन्होंने कई भजन गाए भी हैं। उनका नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अनुराधा पौडवाल की शादी अरुण पौडवाल से हुई थी, जो प्रसिद्ध संगीतकार एसडी बर्मन के सहायक थे। खुद अरुण भी एक संगीतकार थे। नब्बे के दशक में अनुराधा पौडवाल अपने करियर के शिखर पर थीं, उसी समय उनके पति अरुण की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब उनका बेटा भी साथ छोड़कर चला गया। अब परिवार में अनुराधा की केवल एक बेटी कविता पौडवाल ही हैं।

पढ़ें: कंगना पर 'सामना' से शिवसेना ने साधा निशाना, कहा- 'पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed