Anupam Kher: अपने 55 साल पुराने दोस्तों को थाइलैंड घुमाने ले गए अनुपम खेर, बोले- जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में थाइलैंड यात्रा पर गए। दिलचस्प बाय ये है कि अभिनेता अपने बचपन के दोस्तों के साथ घूमने गए। उन्होंने इसकी खुशी साझा की है।
विस्तार
अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर अपनी निजी जिंदगी और करियर संबंधी जानकारी वे फैंस से इसी प्लेटफॉर्म के जरिए साझा करते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने कुछ खूबसूरत पल फैंस के साथ साझा किए हैं और इसके साथ एक किस्सा भी सुनाया है। अनुपम खेर यारों के यार हैं और दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बचपन के दोस्तों को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया।
बरकरार है बचपन की दोस्ती
अनुपम खेर अपने बचपन के दोस्तों को थाइलैंड घुमाकर लाए हैं। उन्होंने यह ट्रिप दोस्तों को बतौर सरप्राइज दी। अनुपम खेर ने यात्रा की झलकियां वीडियो में साझा की हैं, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। एक्टर ने लिखा है, 'मैं, विजय सहगल, अनिल शर्मा और सतीश मल्होत्रा शिमला में साथ में रहते थे। हम पिछले 55 साल से दोस्त हैं। सब दादा नाना बन गए है! हमने जिंदगी के उतार-चढ़ावों में दोस्ती को बरकरार रखा है'।
बोले- हमारी जिंदगी के खूबसूरत पल
एक्टर ने आगे लिखा है, 'मेरा भाई राजू भी हमारा दोस्त बना है। छोटे शहरों में बड़े भाई के दोस्त छोटे भाई के दोस्त आसानी से बन जाते हैं। हम अलग-अलग शहरों में रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी एक-दूसरे से जुड़े हैं। पिछले हफ्ते मैंने इन्हें सरप्राइज दिया कि मैं उन्हें पांच दिनों के लिए छुट्टी पर थाइलैंड लेकर जा रहा हूं। किस्मत से सबके घरवाले मेरे इस अचानक लिए गए फैसले से खुश ही थे। पेश है हमारी इस छुट्टी की कुछ झलकियां! यह जिंदगी के कुछ खूबसूरत पल हैं। वाकई 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'!! जय हो!
ये खबर भी पढ़ें:
Kitu Gidwani: किटू गिडवानी ने किया था आमिर खान के साथ इस फिल्म में काम, फिल्म के इस कलाकार को बताया अपना गुरु
यूजर्स ने दी शाबाशी
दोस्ती को बरकरार रखने और बचपन की दोस्ती को आज तक चलाने के अभिनेता के इस प्रयास को फैंस खूब सराह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं, यह कोई आपसे सीखे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बचपन के दोस्तों के साथ सुकून के पल बिताने से खूबसूरत जिंदगी में कुछ नहीं'। अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे द सिग्नेचर और विजय 69 जैसी फिल्मों में नजर आए। उनकी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' है।
ये खबर भी पढ़ें:
Baby John: 'बेबी जॉन' का हिस्सा बन पछता रही हैं कीर्ति सुरेश? फ्लॉप के कगार पर डेब्यू फिल्म