अनुपम खेर ने लगवाया कोरोना का पहला टीका, वीडियो में ओम नम: शिवाय का जाप करते नजर आए अभिनेता
भारत में कोरोना वैक्सीन की डोज 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को दी जा रही है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई सितारों का नाम शामिल हो चुका है। अब हाल ही में अनुपम खेर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। अभिनेता और लेखक अनुपम खेर ने मंगलवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर वैक्सीन लगवाने का एक वीडियो भी साझा किया है।
लेजेंडरी अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'कोविड 19 का पहला डोज मुझे मिल गया है। मैं सभी डॉक्टर्स, नर्स, मेडिकल स्टॉफ और भारत सरकार को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया'। बता दें कि पिछले साल,खेर की माँ दुलारी, उनके अभिनेता-भाई राजू और उनका परिवार कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। "कर्मा", "खोसला का घोंसला", "ए वेडनेस डे" और "स्पेशल 26" जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ने टीके के नाम का खुलासा नहीं किया।
Got my #COVID19 first dose vaccination!! Thank you all the doctors, medical staff, scientist and Govt. Of India for making it possible. India Rocks. Jai Ho! 💪😎🇮🇳 @PMOIndia @drharshvardhan pic.twitter.com/56dzuTflpO
विज्ञापन विज्ञापन— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 9, 2021
इस वीडियो में दिख रहा है कि अनुपम खेर वैक्सीन लगवाने से पहले 'ओम नम: शिवाय' का जाप कर रहे हैं। वहीं मेडिकल स्टॉफ उन्हें कोरोना की वैक्सीन लगा रहा है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अनुपम खेर से पहले हेमा मालिन, जॉनी लीवर, सतीश शाह, कमल हासन और सैफ अली खान जैसे सितारे भी कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। हालांकि सैफ अली खान कोरोना का टीका लगवाने के चलते ट्रोलिंग का भी शिकार हो गए।
बता दें कि आम जनता के साथ- साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन जैसे सितारों का नाम शामिल है। हाल ही में रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। इन सितारों ने खुद को क्वारांटीन कर लिया है।