फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher shared a heartfelt note on his act jaane pehchane anjane

अनुपम खेर: एक्टर ने बताया 'जाने पहचाने अनजाने' को गर्व की बात, पोस्ट कर दिखाया अमेरिका से मिला खास तोहफा

Mon, 05 Oct 2026 01:16 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Oct 2026 01:16 PM IST
सार

Anupam Kher Post: अभिनेता अनुपम खेर को उनके नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' के लिए उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर जोश स्टीन, रैले की मेयर जेनेट कोवेल और कैरी के मेयर हेरोल्ड वेनब्रेक्ट से सराहना मिली है। इस खुशी को एक्टर ने पोस्ट के माध्यम से शेयर किया।

विज्ञापन
Anupam Kher shared a heartfelt note on his act jaane pehchane anjane
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम- @anupamkher

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने एक पोस्ट साझा करके अपने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' के प्रति पर गर्व व्यक्त किया। यह नाटक विदेश में भी दर्शकों को लुभा रहा है। इस वजह से अभिनेता को वहां के मेयर से प्रशंसा पत्र भी मिला है।

विज्ञापन

इस बात की जानकारी देते हुए अनुपम ने लिखा, ‘ईश्वर की हम पर कृपा है। मैं आमतौर पर अपने किए गए हर काम का हिसाब नहीं रखता। मुझे अपने सफर पर गर्व है, लेकिन मेरा मानना है कि आगे बढ़ते रहना चाहिए, जिज्ञासु बने रहना चाहिए और खुद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।’

विज्ञापन

Anupam Kher shared a heartfelt note on his act jaane pehchane anjane
अनुपम खेर को मिले पत्र - फोटो : इंस्टाग्राम- @anupamkher

अभी बहुत कुछ करना बाकी 
आगे अपनी पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा, ‘अभी बहुत कुछ करना बाकी है। लेकिन मेरे नाटक ‘जाने पहचाने अंजाने’  के इस यूएसए दौरे ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक के बाद एक शहर में मुझे प्रशस्तियां, प्रशंसा पत्र और ऐसे पत्र मिले हैं जिनके शब्दों ने मुझे मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा प्रभावित किया है। उन्हें पढ़ते हुए, कभी-कभी मैं सोचता हूं। क्या मैंने सच में यह सब किया है? कभी-कभी, घर पर, परिचित होने का मतलब होता है कि आपको हल्के में लिया जा रहा है। यहां तक कि पुरस्कार समारोहों में भी।’

विज्ञापन

Anupam Kher shared a heartfelt note on his act jaane pehchane anjane
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

गवर्नर और मेयर का किया धन्यवाद 
अपनी पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा, ‘सबसे बढ़कर, मुझे एक भारतीय अभिनेता होने पर बेहद गर्व है। भारतीय सिनेमा और थिएटर को सीमाओं के पार सम्मानित होते देखना एक ऐसी खुशी है जो किसी व्यक्तिगत सम्मान से कहीं बढ़कर है। उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर जोश स्टीन, रैले की मेयर जेनेट कोवेल और कैरी के मेयर हेरोल्ड वेनब्रेक्ट को इन प्रशंसा पत्रों के लिए हार्दिक धन्यवाद। सिनेमा, रंगमंच, शिक्षा और मानवीय सेवा में मेरे योगदान को आपकी मान्यता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। इन पलों को संभव बनाने में मदद करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed