फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher share HILARIOUS funny cute child version of the Mr Malhotra Miss Braganza Karan Johar film KKHH

नए अवतार में दिखे मिस्टर मल्होत्रा और मिस ब्रिगेंजा, अनुपम ने साझा किया 'कुछ कुछ होता है' का सीन; देखें वीडियो

Thu, 06 Nov 2025 06:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 06 Nov 2025 06:20 PM IST
सार

Anupam Kher Viral Video: अनुपम खेर को किसी ने करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का एक मजेदार वीडियो भेजा है। जिसे अनुपम ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपनी राय पेश की है।
 

विज्ञापन
Anupam Kher share HILARIOUS funny cute child version of the Mr Malhotra Miss Braganza Karan Johar film KKHH
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@Anupam Kher

विस्तार

निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' 16 अक्तूबर 1998 को रिलीज हुई थी। इसी फिल्म का एक सीन काफी प्रसिद्ध हुआ, जिसमें मिस्टर मल्होत्रा और मिसेस ब्रिगेंजा के बीच फोन पर बाती होती है। इसी सीन का एक फनी वीडियो अनुपम ने अपने सोशल मीडिय हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मिस्टर मल्होत्रा का किरदार अनुपम खेर और मिसेस ब्रिगेंजा का रोल अर्चना पूरन सिंह ने निभाया था। इन दोनों के बीच का सीन सोशल मीडिया पर आज तक चर्चा में है, जिसमें मिस्टर मल्होत्रा और मिसेस ब्रिगेंजा के बीच फोन पर बात होती है। इसी सीन को किसी ने अनुपम को एक नए फॉर्मेट में भेजा है। जिसमें दो बच्चे फोन पर अनुपम और अर्चना की नकल करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखने में काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम का वीडियो पर रिएक्शन
इस वीडियो को अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'किसी ने मुझे करण जौहर की फिल्म #KuchKuchHotaHai से #MrMalhotra और #MissBraganza के बीच हुई मशहूर फोन बातचीत का ये बेहद मजेदार और प्यारा सा बच्चों वाला वर्जन भेजा है।' अनुपम ने आगे लिखा, 'आप इस वीडियो को देखिए और दिल खोलकर हंसिए।'
 
विज्ञापन

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अनुपम खेर को हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में महात्मा गांधी की भूमिका और अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' में देखा गया था। 'मेट्रो इन दिनों' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अनुपम के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल नजर आए। इसके अलावा अनुपम आखिरी बार 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आए। इस फिल्म में अनुपम ने अभिनय और निर्देशिन दोनों किया।

यह भी पढ़ें: तीन घंटे की मेहतन और कई सारे अवतार, कैसे धन पिशाचनी बनीं सोनाक्षी सिन्हा ? यहां देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed