फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anup Ghosal death Tujhse Naraz Nahi Zindagi singer is no more west bengal CM mamata banerjee mourns

दुखद: 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' फेम बंगाली गायक अनूप घोषाल का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

Fri, 15 Dec 2023 07:48 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 15 Dec 2023 07:48 PM IST
सार

'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' के गायक अनूप घोषाल का निधन हो गया है। इस बड़ी क्षति पर ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Anup Ghosal death Tujhse Naraz Nahi Zindagi singer is no more west bengal CM mamata banerjee mourns
अनूप घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 1983 की फिल्म 'मासूम' के गाने 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी' को अपनी आवाज देने वाले बंगाली गायक अनूप घोषाल का निधन हो गया है। 77 वर्षीय गायक वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान गायक ने शुक्रवार दोपहर 1.40 मिनट पर दुनिया को अलविदा कह दिया। गायक के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अनूप घोषाल को श्रद्धांजलि अर्पित करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे अनूप घोषाल

बंगाली गायक अनूप घोषाल ने 'सत्यजीत रे' के कई संगीत में गाने को अमर बना दिया। गायक के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनूप अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं। एक प्रखर गायक घोषाल ने काजी नजरूल इस्लाम, रवीन्द्रनाथ टैगोर और आधुनिक बंगाली गीतों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की। 

विज्ञापन


Dunki: 'डंकी' के फेक प्रमोशन आमंत्रण पर फूटा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का गुस्सा, जारी की गई चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्श्व गायक के रूप में किया था कमाल

एक पार्श्व गायक के रूप में, वह रे के 'गोपी गाइन बाघा बाइन' और 'हीरक राजार देशे' से जुड़े रहे थे। तपन सिन्हा जैसे निर्देशकों ने भी अपनी फिल्मों में उनकी आवाज का इस्तेमाल किया। अनूप घोषाल के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। 


Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने छोड़ा पति अभिषेक बच्चन का घर? तलाक की अफवाहों ने पकड़ा तूल

ममता बनर्जी ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, 'बंगाली, हिंदी और अन्य भाषाओं में गाने वाले अनुप घोषाल के निधन पर मैं गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करती हूं।' जानकारी हो कि घोषाल ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर उत्तरपाड़ा सीट से 2011 का विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed