फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anu aggarwal reveals that why she was disappointed with shraddha kapoor and Aditya roy kapoor starrer film aashiqui 2

खुलासा: आखिर क्यों श्रद्धा कपूर की 'आशिकी 2' से निराश हो गईं थी अनु अग्रवाल, सामने आई वजह

Sun, 13 Jun 2021 08:19 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 13 Jun 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
anu aggarwal reveals that why she was disappointed with shraddha kapoor and Aditya roy kapoor starrer film aashiqui 2
आशिकी, आशिकी 2 - फोटो : social media

महेश भट्ट की फिल्म आशिकी और आशिकी 2 दोनों ने ही बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे। 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' से जहां अनु अग्रवाल और राहुल रॉय ने फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत की तो वही साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2'  से श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल हुआ था। आशिकी 2 के लिए श्रद्धा और आदित्य को प्रशंसकों और पूरे फिल्म जगत से सरहाना मिली थी। लेकिन असली आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल इस फिल्म को देखने के बाद निराश हो गईं थीं। आखिर क्यों,  इसका खुलासा अब हो गया है। अनु अग्रवाल ने आशिकी 2 से निराश होने का कारण बताया है।

विज्ञापन


आशिकी का सीक्वेल न होने से निराश थी अनु

एक बातचीत के दौरान अनु अग्रवाल ने कहा कि वो ये उम्मीद कर रहीं थीं कि ये नई फिल्म महेश भट्ट की ओरिजिनल आशिकी का सीक्वल होगी। उन्होंने कहा, 'आशिकी 2 उस समय आई थी जब मैं कोई फिल्म नहीं देख रही थी लेकिन मुझे इस फिल्म के बारे में पता था। मैं ये जानकर खुश थी कि 'आशिकी 2' आ रही है। मुझे लगा था कि ये हमारी पहली फिल्म 'आशिकी' की अगली कड़ी है, लेकिन मुझे ये बताया गया कि ऐसा नहीं है और निर्माताओं ने सिर्फ फिल्म का शीर्षक ही इस्तेमाल किया है।  फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग थी। यह मेरे लिए थोड़ा निराशाजनक था। हालांकि आशिकी खुद में ही काफी लोकप्रिय फिल्म है।

विज्ञापन

anu aggarwal reveals that why she was disappointed with shraddha kapoor and Aditya roy kapoor starrer film aashiqui 2
आशिकी, आशिकी 2 - फोटो : social media

आशिकी और आशिकी 2 के गाने हुए थे सुपरहिट

फिल्म में इन कलाकारों की केमिस्ट्री के साथ-साथ गाने भी सुपरहिट साबित हुए। आज भी आशिकी के गाने 'मैं दुनिया भुला दूंगा', 'एक सनम चाहिए' लोग बड़े चाव से सुनते हैं।आशिकी की तरह ही आशिकी 2 के भी गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। अरिजीत सिंह का 'मर जाएंगे', 'मेरी आशिकी' हो या फिर अंकित तिवारी की आवाज में 'सुन रहा है न तू। ये गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ें हुए हैं।

इस फिल्म की हिंदी रीमेक थी आशिकी 2

आशिकी 2 सुपरहिट फिल्म आशिकी का नहीं बल्कि 'अ स्टार इज बॉर्न' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में श्रद्धा ने एक प्रतिभाशली सिंगर आरोही की भूमिका निभाई थी जिसकी मुलाकात आदित्य से जोकि फिल्म में एक राहुल नाम के म्यूजिशियन थे उससे होती है। आदित्य फिल्म में सफलता हासिल करने में उसकी मदद करता है। शराब पीने की आदत की वजह से राहुल का करियर डूबने लगता है और वो आरोही की सफलता से जलने लगता है। इसी बीच फिल्म में इनकी एक बहुत ही खूबसूरत लव स्टोरी भी दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed