फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ankita Lokhande celebrates 14 years of Pavitra Rishta fans miss Sushant Singh Rajput

Ankita Lokhande: 'पवित्र रिश्ता' के 14 साल पूरे होने पर अंकिता ने शेयर किया वीडियो , फैंस को आई सुशांत की याद

Thu, 01 Jun 2023 05:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 01 Jun 2023 05:54 PM IST
सार

एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' को 14 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अंकिता लोखंडे उर्फ अर्चना ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। लेकिन इन वीडियो में सुशांत की झलक न दिखने पर फैंस काफी निराश है।

विज्ञापन
Ankita Lokhande celebrates 14 years of Pavitra Rishta fans miss Sushant Singh Rajput
पवित्र रिश्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के प्रदर्शन के 14 साल पूरे हो गये हैं। अंकिता लोखांडे और सुशांत सिंह राजपूत ने पवित्र रिश्ता के जरिये घर घर में पहचान बनायी थी। इस सीरियल में 'मानव' और 'अर्चना' की जोड़ी में दोनों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। शो के 14 साल पूरे होने पर अंकिता लोखंडे ने इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं वहीं एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

अंकिता ने लिखा खास पोस्ट
अंकिता ने शो के 14 साल पूरे होने पर लिखा- 'पवित्र रिश्ता को 14 साल हो गए हैं और अभी भी फ्रेश और कनेक्टेड फील कर रही हूं। थैंक्यू भगवान, थैंक्यू एकता कपूर मुझ पर विश्वास रखने के लिए कि मैं अर्चना बन सकती हूं. अर्चना के तौर पर नई पहचान देने के लिए थैंक्यू । लोग मुझे आज भी अर्चना के नाम से याद रखते हैं, मैं बहुत आभारी हूं'। इसी के साथ उन्होंने अपने कैरेक्टर अर्चना की फोटोज भी शेयर की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

विज्ञापन
विज्ञापन

Ankita Lokhande celebrates 14 years of Pavitra Rishta fans miss Sushant Singh Rajput
पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media

यूजर्स को आया गुस्सा
अंकिता की पोस्ट के बाद फैंस निराश हैं। दरअसल, अंकिता ने पोस्ट में सुशांत का जिक्र नहीं किया है। फैंस ने लिखा- सुशांत का जिक्र तक नहीं किया। यहां तक कि सुशांत की एक फोटो तक भी शेयर नहीं की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अंकिता मैम आपसे ये उम्मीद नहीं थी', सुशांत सर की एक्टिंग के लिए भी इस शो को बराबर का प्यार दिया गया'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इन लोगों से उम्मीद रखते कैसे हो, समझ नहीं आता'।

विज्ञापन

बता दें इस शो का निर्माण एकता कपूर ने किया था। शो में अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत, के अलावा कई दिग्गज अभिनेता नजर आए थे। वहीं कुछ समय पहले एकता कपूर ने पवित्र रिश्ता 2.0 का निर्माण भी किया था। जिसमें मानव के रोल में शहीर शेख दिखाई दिए थे, लेकिन फैंस को ये ज्यादा पसंद नहीं आया था।

यह भी पढ़ें: मां बनने वाली थीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना? अभिनेत्री ने कई साल बाद उठाया इस राज से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed