फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Postpone Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Starrer Film Set To Arrive On December 1st

Animal Postpone: रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बुरी खबर! फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट टली

Sat, 01 Jul 2023 05:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 01 Jul 2023 05:18 PM IST
सार

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Animal Postpone Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Starrer Film Set To Arrive On December 1st
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म से आउट हुए उनके फर्स्ट लुक पोस्टर और प्री-टीजर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे मूवी का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लग सकता है। 

विज्ञापन

'एनिमल' की रिलीज डेट टली

रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। साथ ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। वहीं, अब रणबीर को संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' में देखा जाना है, जिसमें उनके अपोजिट साउथ हसीना रश्मिका मंदाना हैं। यह मूवी 11 अगस्त को पर्दे पर दस्तक देने वाली थी। हालांकि, ताजा रिपोर्ट की मानें तो इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। 

विज्ञापन


Amber Heard: महीनों बाद एम्बर हर्ड की सोशल मीडिया पर वापसी, जानें पोस्ट में अभिनेत्री ने क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिसंबर को रिलीज होगी 'एनिमल'

'एनिमल' को लेकर खबर है कि इसकी रिलीज डेट 2023 के आखिरी महीने तक खिसका दी गई है। हालांकि, रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो इसके पीछे का कारण पोस्ट-प्रोडक्शन का कुछ अधूरा काम है। वहीं, इन खबरों पर अब तक ऑफिशियल मुहर नहीं लग पाई है। जानकारी के अनुसार, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म अब एक दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 


Karan Johar: सत्यप्रेम की कथा देखने के बाद करण ने कार्तिक से मिलाया हाथ, अभिनेता के फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया

इन फिल्मों से होगी टक्कर 

इस तरह रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' के एक हफ्ते बाद रिलीज होगी। हालांकि, पर्दे पर इसकी भिड़ंत विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फुकरे 3' से होगी। अगर फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होती तो इसका 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' से क्लैश होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed