फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor Works Out Shirtless In Minus 110° C For his upcoming film see users reaction

Anil Kapoor: माइनस 110°C में बिना कपड़ों के वर्कआउट करते नजर आए अनिल कपूर, फैंस बोले- और कितना जवान होना है?

Sun, 09 Apr 2023 07:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 09 Apr 2023 07:18 PM IST
सार

उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं, जिसमें वह 110 डिग्री सेल्सियस में ऑक्सीजन के समर्थन से वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Anil Kapoor Works Out Shirtless In Minus 110° C For his upcoming film see users reaction
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनिल कपूर बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर कहे जाते हैं। वह 66 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं, जिसमें वह माइनस 110 डिग्री सेल्सियस में ऑक्सीजन मास्क लगाकर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में यूजर्स ने उनकी पत्नी से एक खास डिमांड कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

अनिल कपूर ने साझा किया वीडियो

अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में क्रायोथेरेपी करवाई है, जिसे कोल्ड थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। इस थेरेपी को करवाने का एकमात्र उद्देश्य यह होता है कि इससे शरीर के फैट को कम किया जा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर अनिल कपूर को यह करवाने की क्या जरूरत पड़ गई, तो हम आपको बताते हैं कि अभिनेता यह अपनी आगामी  फिल्म के लिए कर रहे हैं, जिसमें वह एक्शन करते नजर आएंगे। अनिल कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट देते रहते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

110 डिग्री सेल्सियस में किया वर्कआउट
हाल ही में, अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वर्कआउट सेशन की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अभिनेता को -110 डिग्री सेल्सियस में ऑक्सीजन के समर्थन से वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। अनिल की इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं। कई यूजर्स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में अनिल की पत्नी सुनीता को टैग कर अभिनेता को समझाने की हिदायत भी दे डाली। इस वीडियो में अनिल शर्टलेस नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके शरीर पर काफी पसीना भी नजर आ रहा है।

Shah Rukh Khan-Farah: शाहरुख खान और फराह मुंबई में हुए स्पॉट, गाने की शूटिंग की तस्वीरें हुईं वायरल

विज्ञापन

यूजर्स का मिला तगड़ा रिएक्शन
आपको बता दें कि वीडियो के कैप्शन में अनिल ने लिखा,, 'नॉटी एट 40 का टाइम गया। अब सेक्सी एट 60 का समय है।'  इस वीडियो पर उनकी पत्नी सुनीता ने भी प्यार भरा कमेंट किया है। यही नहीं, अनिल की इस वीडियो पर  करण बुलानी और भूमि पेडनेकर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,  'सुनीता कपूर इन्हें कंट्रोल करिए प्लीज।' दूसरे यूजर ने लिखा,’ और कितना जवान होना है सर बस करिए इतना काफी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed