फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoor replace amir khan

आमिर की जगह होंगे अनिल कपूर

Mon, 30 Sep 2013 04:56 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Mon, 30 Sep 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
anil kapoor replace amir khan

राजकुमार संतोषी अपनी नई फिल्म के निर्देशन में जुट गए हैं। 'फटा पोस्टर निकला हीरो' को मिली सफलता के बाद अब संतोषी ऐसी फिल्म बनाना चाह रहे हैं, जिसमें देश के बंटवारे के दर्द को बयान किया जा सके।

 

यह फिल्म हिंदी के जाने माने लेखक असगर वजाहत के मशहूर नाटक जिस लाहौर नहीं वेख्या वो जन्म्या ही नहीं पर आधारित होगी। इस फिल्म में लीड भूमिका के लिए संतोषी आमिर खान को लेना चाह रहे थे, लेकिन लंबे समय तक उन्हें मि.परफेक्शनिस्ट से कोई जवाब नहीं मिला। 

विज्ञापन

जब भी उन्होंने आमिर से इस फिल्म के बारे में बात की, उन्होंने यही उत्तर दिया कि थोड़ा इंतजार कीजिए। संतोषी ने ऐसा ही किया। लेकिन इधर जब इंतजार की इंतेहा हो गई, तो संतोषी का धैर्य जवाब दे गया।

विज्ञापन

संतोषी ने आमिर की जगह अनिल कपूर को लेने का निर्णय ले लिया। हालांकि संतोषी ने अनिल को अपनी ओर से जानकारी दे दी कि उनकी पहली पसंद आमिर खान थे। अनिल कपूर को संतोषी की साफगोई पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed