{"_id":"5e01df9c8ebc3e87a3594ee5","slug":"anil-kapoor-first-look-from-aditya-roy-kapur-disha-patani-film-malang-is-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर अनिल कपूर के फैंस को मिला तोहफा, 'मलंग' से सामने आया अभिनेता का लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन पर अनिल कपूर के फैंस को मिला तोहफा, 'मलंग' से सामने आया अभिनेता का लुक
Tue, 24 Dec 2019 03:25 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 24 Dec 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
मलंग
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'मलंग' के निर्माताओं ने अनिल कपूर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए फिल्म से उनका लुक रिलीज कर दिया है, जिसमें अभिनेता एक शानदार और कूल लुक में नजर आ रहे है।
विज्ञापन
फिल्म के निर्माता लव फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर पहला लुक साझा किया। फिल्म की टीम को हाल ही में एक साथ पार्टी करते हुए देखा गया था जहाँ सभी अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इस पार्टी की मेजबानी खुद अनिल कपूर ने की थी। फिल्म के पहले लुक में अनिल कपूर पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे है जो दर्शाता है कि वह इस फिल्म में अंजने अगाशे नामक एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे है।
विज्ञापन
'मलंग' साल 2020 में वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ के लिए तैयार है। इस फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल केमू भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग गोवा और मॉरीशस के खूबसूरत लोकेशन पर की जा रही है। मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on