'शक्ति शालिनी' की हुई घोषणा, 'इक्कीस' के साथ वीडियो हुआ जारी; सिनेमाघर में दिखीं अनीत पड्डा
Shakti Shalini Announcement Video: अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' की घोषणा अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' के साथ एक वीडियो के जरिए की गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
'शक्ति शालिनी' की घोषणा वीडियो 'थामा' के साथ दिखाई गई और सोशल मीडिया पर यह क्लिप बहुत वायरल हो रही है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अनीत थिएटर में बैठी है और अपनी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की घोषणा देख रही हैं।
#ShaktiShalini announcement video with #Ikkis
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) January 1, 2026
Great to see movie is being promoted year before, movie will get much needed awareness and hype during the entire year#AneetPadda
pic.twitter.com/UwptwUwdXu
'शक्ति शालिनी' मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म है। कथित तौर पर यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और थ्रिलर का मजेदार मिश्रण होगा, जो मैडॉक की खासियत है।
यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' स्टार यश ने शेयर की पत्नी और बच्चों संग तस्वीर, फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं; लिखा- 'हमारी ओर...'
मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स आगे भी मजेदार फिल्में ला रहा है। अगले साल 'चामुंडा' और 'भेड़िया 2' आएंगी। फिर 2027 में स्त्री 3 और 2028 में 'महा मुंज्या'। इस यूनिवर्स में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, वरुण धवन, अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना जैसे बड़े स्टार्स हैं।
यह भी पढ़ें: प्रभास की 'स्पिरिट' के पोस्टर ने जीता सेलेब्स का दिल, कटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी ने किया पसंद
