फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya pandey to make Debut on ott Call me Bae Karan Johar Dharmatic Entertainment

Ananya Panday: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर नजर आएंगी अनन्या पांडे, इस वेब सीरीज से करेंगी डेब्यू

Sun, 25 Sep 2022 07:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Sep 2022 07:14 PM IST
सार

'दोस्ताना 2' का निर्देशन करने जा रहे कोलिन डी'कुन्हा इस सीरीज को डायरेक्ट करेंगे। इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने इसकी कहानी को लिखा है।

विज्ञापन
Ananya pandey to make Debut on ott Call me Bae Karan Johar Dharmatic Entertainment
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धर्मा प्रोडक्शंस से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनन्या पांडे ने एक बार फिर उसी प्रोडक्शन हाउस से ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस धर्मा के डिजिटल विंग धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'कॉल मी बे' नाम की वेब सीरीज से डिजिटल में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन प्राइम की इस वेब सीरीज में अनन्या का अलग अंदाज देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

Salman Khan: सिनेमाघरों में एकबार फिर धमाल मचाएंगे सलमान खान और अली अब्बास, नई फिल्म के लिए मिलाया हाथ
विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में अनन्या एक फैशनिस्ट की भूमिका में दिखाई देंगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस सीरीज में एक्ट्रेस एक धनी परिवार की सदस्य के रूप में नजर आएंगी जो एक सनसनीखेज घोटाले में फंस जाती हैं। इस घोटाले से निकलते समय वह खुद की पहचानने में कामयाब रहती हैं। 

Malaika Arora: हैट लगाकर मलाइका अरोड़ा ने शेयर की वीडियो, रेड ड्रेस में लग रहीं कमाल

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 'दोस्ताना 2' का निर्देशन करने जा रहे कोलिन डी'कुन्हा इस सीरीज को डायरेक्ट करेंगे। इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने इस सीरीज को लिखा है। बता दें कि अनन्या पांडे ने जल्द ही हाल ही आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आ रही हैं। यह पहला मौका है जब दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। 

Bigg Boss 16: 'साथ निभाया साथिया' फेम गौतम विज होंगे 'बिग बॉस 16' के पहले कंटेस्टेंट! मेकर्स ने दिया हिंट

विज्ञापन

माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद एक्ट्रेस वेब सीरीज पर काम शुरू करेंगी। शो के 2023 की दूसरी छमाही में अमेजन प्राइम पर प्रीमियर होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि अनन्या पांडे का धर्मा प्रोडक्शंस के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वह अब तक इस बैनर की तीन फिल्मों स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, गहराइयां और लाइगर में नजर आई थीं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी किसी भी फिल्म कोई खास सफलता नहीं मिल सकी।

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के डायलॉग्स की किरकिरी पर अयान मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से किया यह वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed