फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ananya Panday shares her feelings about love heartbreak and the pain of not feeling loved

Ananya Panday: वॉकर ब्लैंको के साथ लिंकअप की खबरों के बीच अनन्या का खुलासा, प्यार और ब्रेकअप पर कही ये बात

Tue, 03 Dec 2024 12:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Dec 2024 12:57 PM IST
सार

Ananya Panday: अनन्या पांडे इन दिनों अपने करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने प्यार और ब्रेकअप को लेकर चर्चा की है।

विज्ञापन
Ananya Panday shares her feelings about love heartbreak and the pain of not feeling loved
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

विस्तार

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का अफेयर काफी वक्त तक मीडिया की सुर्खियों में रहा। दोनों को कई बार साथ देखा गया। हालांकि, अब इनका ब्रेकअप हो चुका है। इस बीच अनन्य का नाम वॉकर ब्लैंको के साथ जुड़ रहा है। कथित तौर पर दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने अफेयर की सुर्खियों के बीच अनन्या ने प्यार को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि यूजर्स भी उनकी बात से रिलेट कर रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या है अनन्या की सबसे बड़ी कमजोरी?
अनन्या पांडे का कहना है कि वे अपने दिल की बातें खुलकर सामने रखती हैं। यह उनकी कमजोरी भी है। इसी के साथ उन्होंने प्यार, ब्रेकअप और प्यार न मिलने के दर्द पर भी अपने विचार साझा किए। रणवीर के पॉडकास्ट में अनन्या यह बातें कहती दिखीं। अनन्या ने कहा, 'प्यार महसूस न होगा, और ये किसी से भी हो सकता है...हकीकत में यह बहुत दुख देता है'।
Aadar Jain-Alekha Advani Wedding: इस दिन गर्लफ्रेंड अलेखा के घर बरात लेकर जाएंगे आदर, सामने आई शादी की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन

Ananya Panday shares her feelings about love heartbreak and the pain of not feeling loved
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

अनन्या को मिलती है ये सलाह
अनन्या ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे पास देने के लिए खूब सारा प्यार है और मैं जितना हो सके प्यार के मामले में उतनी ईमानदार रहने की कोशिश करती हूं। खुद मेरी टीम भी मुझे याद दिलाती रहती है कि हर कोई आपका सबसे अच्छा दोस्त नहीं होता, लेकिन मुझे हमेशा यही लगता है कि वो दोस्त हैं, हो सकते हैं'। अनन्या ने आगे कहा, 'मैं खुलकर रहने वाले इंसानों में से हूं। और जब कोई मुझसे कहता है कि तुम्हें बहुत ज्यादा चीजें शेयर नहीं करनी चाहिए, वे किसी और से चीजें शेयर कर सकते हैं। ऐसा सुनकर मुझे दुख होता है, क्योंकि मैं चीजों को इस तरह नहीं देखती। मैं लोगों में अच्छी चीजें देखना पसंद करती हूं'।
Rishab Shetty: शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी, सामने आई पहली झलक, जानिए कब होगी रिलीज

विज्ञापन

अनन्या की झोली में दो बड़ी फिल्में
अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले साल में उनकी झोली में दो फिल्मे हैं। वे लक्ष्य के साथ रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी। इसका निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं। वहीं, इसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का नाम है- 'चांद मेरा दिल'। इसके अलावा करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म में भी अनन्या नजर आएंगी। इसका टाइटल अभी तय नहीं है। यह फिल्म भी अगले साल रिलीज होगी। हाल ही में अनन्या को फिल्म 'खो गए हम कहां' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड दिया गया।
Pushpa 2: आंध्र प्रदेश सरकार का तोहफा पाकर गदगद हुआ 'पुष्पा', अल्लू अर्जुन ने पोस्ट कर जताया आभार

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed