{"_id":"5d6c76148ebc3e012f27f6d9","slug":"anand-l-rai-and-bhushan-kumar-now-making-films-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा साझेदारी एलान, साथ में फिल्में बनाएंगे आनंद एल राय और भूषण कुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा साझेदारी एलान, साथ में फिल्में बनाएंगे आनंद एल राय और भूषण कुमार
Mon, 02 Sep 2019 07:23 AM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 02 Sep 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
anand l rai and bhushan kumar
- फोटो : amar ujala
चर्चित फिल्म प्रोडक्शन हाउस इरोज के साथ लगातार काम करते रहे मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक आनंद एल राय ने अब देश की सबसे बड़ी फिल्म कंपनी टी सीरीज से हाथ मिलाने का फैसला कर लिया है। आनंद निकट भविष्य में बनने वाली अपनी सारी फिल्में अब टी सीरीज के साथ ही बनाएंगे और इसकी शुरूआत होने जा रही है चोटी के सितारे आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान से।
विज्ञापन
आनंद एल राय का टी सीरीज से हाथ मिलाना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बदलते समीकरणों का बड़ा सूचक माना जा रहा है। इरोज की आर्थिक हालात को लेकर तमाम तरह की खबरें आती रही हैं और इसी के चलते कंपनी नए प्रोजेक्ट्स का एलान भी नहीं कर रही है। आनंद एल राय इरोज से अरसे से जुड़े रहे हैं लेकिन अब वह अपना सारा कुनबा यहां से समेट कर टी सीरीज पहुंच गए हैं। आनंद एल राय और टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की ये दोस्ती आने वाले दिनों में कई नए गुल खिलाने वाली है।
विज्ञापन
इस दोस्ताने का पहला गुल आनंद एल राय अपने निर्देशक हितेश कैवल्य के साथ मिलकर शुभ मंगल ज्यादा सावधान में खिलाने वाले हैं। फिल्म में आयुष्मान के साथ उनकी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली फिल्म बधाई हो के कलाकार नीना गुप्ता और गजराज राव भी होंगे। इस नई साझेदारी के बारे में भूषण कुमार कहते हैं, ‘आनंद एल राय के साथ हम पहले भी तनु वेड्स मनु और जीरो के संगीत को लेकर काम कर चुके हैं। उनकी संगीत की समझ नायाब है और मैं खुश हूं कि अब हमारा साथ फिल्में बनाने को लेकर भी हो रहा है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान के अलावा आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्में और कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी हमारी बातचीत शुरू हो चुकी है।’
विज्ञापन
वहीं इस नई साझेदारी को लेकर निर्माता निर्देशक आनंद एल राय भी काफी खुश हैं। वह कहते हैं, ‘अपनी संयुक्त शक्ति के साथ हम ऐसी कहानियों पर काम करने करा इरादा रखते हैं जो मनोरंजक होने के साथ साथ सशक्तीकरण की बात करती हैं। फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान को इस साझेदारी का बड़ा फायदा होगा क्योंकि टी सीरीज की संगीत और दर्शकों की नब्ज को लेकर काफी अच्छी पकड़ है।’