{"_id":"42e0235f4732a2559017df63c9553baa","slug":"amzad-khan-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'गब्बर सिंह' की बेटी आई फिल्मों में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब 'गब्बर सिंह' की बेटी आई फिल्मों में
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गब्बर सिंह उर्फ अमजद खान की बेटी फिल्मों में आने वाली है। इसके पहले गब्बर सिंह का बेटा भी फिल्मों में आ चुका है।
विज्ञापन
'शोले' सहित कई फिल्मों में खलनायक का यादगार किरदार कर चुके अमजद खान की बेटी अहलाम फिल्मों में आ रही है। अहलाम, मकरंद देशपांडे की फिल्म मिस सुंदरी से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू कर रही है।
मकरंद देशपांडे अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'सोना स्पा' हिट भले ही न हुई हो लेकिन उस फिल्म को एक अलग सोच की फिल्म माना गया।
विज्ञापन
इसके पहले अमजद खान का बेटा शादाब खान भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुका है। शादाब ने अपना कैरियर 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा की आएगी बारात'से शुरू किया था।
विज्ञापन
यह फिल्म रानी मुखर्जी की भी पहली फिल्म थी। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। इसके बाद शादाब कभी-कभार छिटपुट ही दिखे।
शादाब आखिरी बार 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में दिखे थे। यह फिल्म बहुत ही छोटे पैमाने पर रिलीज हुई थी।