{"_id":"5bab488c867a55019f2c9403","slug":"amitabh-bachchan-will-acting-in-nagraj-manjule-film-jhund-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में नागराज मंजुले की फिल्म‘झुंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवंबर में नागराज मंजुले की फिल्म‘झुंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे अमिताभ बच्चन
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन नवंबर में फिल्म निर्माता नागराज मंजुले की अगली फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे। अमिताभ इस समय चल रहे अपने गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग में व्यस्त है। शो की समाप्ति के बाद वे नागपुर में फिल्म की लगातार शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘झुंड’ में बच्चन एक प्रोफेसर की भूमिका में होंगे जो गली-मुहल्लों के लड़कों की एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं।
विज्ञापन
मंजुले ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने नागपुर शहर का चयन किया क्योंकि कहानी वहीं की है। मैं चाहता हूं कि देखने और अहसास में यह ज्यादा से ज्यादा वास्तविक लगे और मुंबई एवं पुणे से अलग नागपुर का अपना अद्वितीय आकर्षण, अनुभव और स्थानीय पुट हैं।’’ निर्देशक ने बताया कि बच्चन (75) के साथ काम करना एक ‘सपने के सच होने’ जैसा है। अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ नवंबर में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन