{"_id":"65c7072dbb52da91db003fad","slug":"amitabh-bachchan-visit-ram-mandir-in-ayodhya-shares-photo-on-social-media-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: 'आस्था ने फिर बुलाया और खिंचे चले गए हम', अयोध्या में रामलला के दर्शन कर बोले बिग बी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: 'आस्था ने फिर बुलाया और खिंचे चले गए हम', अयोध्या में रामलला के दर्शन कर बोले बिग बी
Sat, 10 Feb 2024 10:51 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:51 AM IST
सार
अभिनेता अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले रामलला के दर्शन किए। इसकी तस्वीर बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने किए रामलला के दर्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या गए थे। शहंशाह ने वहां जाकर रामलला के दर्शन किए। इसकी तस्वीर उन्होंने आज सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'आस्था ने फिर बुलाया और खिंचे चले गए हम। जय श्रीराम'। मालूम हो कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अमिताभ बच्चन का श्रीराम की नगरी में यह दूसरा दौरा रहा।
विज्ञापन
यूजर्स ने लुटाया प्यार
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे रामलला के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। सफेद कुर्ता पाजामा और नारंगी जैकेट पहने बिग बी रामलला के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। कोई 'जय श्रीराम' लिख रहा है तो कोई सवाल कर रहा है कि ' आपने अयोध्या में प्लॉट लिया है'?
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने अंदाज से जीता फैंस का दिल
शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर अमिताभ बच्चन ने वहां के लोगों से अलग ही अपनत्व भरा नाता जोड़ लिया। प्रशंसकों की भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते हुए न सिर्फ जयश्रीराम का उद्धोष किया, बल्कि बचपन में पिता हरिवंश राय बच्चन से सुनी अवधी कहावत का भी जिक्र किया। अमिताभ बच्चन के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। अमिताभ बच्चन ने अयोध्या पहुंचकर सिविल लाइन में एक ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। उनसे संवाद कर आत्मीयता के साथ मन की बात की।
Ram Charan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे राम चरण? इस निर्देशक की फिल्म से करेंगे डेब्यू
बोले- 'अब तो आना जाना लगा रहेगा'
अमिताभ बच्चन ने कहा, '22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में यहां आए थे, आज फिर आए हैं। अब अयोध्या आना-जाना निरंतर लगा रहेगा'। महानायक ने कहा, 'जब हम कई जगह जाते हैं तो वहां के लोग कहते हैं कि आप तो मुंबई में रहते हैं। यहां आना-जाना नहीं होगा। ऐसे में कैसे आपके साथ ताल्लुक बढ़ाया जाएगा। चूंकि हमारी पैदाइश इलाहाबाद में हुई और उसके बाद हम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में रहे'। अपने बाबू जी (हरिवंश राय बच्चन) का जिक्र करते हुए अमिताभ ने बताया कि वे बचपन में बताते थे कि आपका ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है। साथ ही अवधी की एक कहावत 'हाथी घूमे गांव-गांव जेकर हाथी ओकर नांव' सुनाया करते थे। ये सच है कि हम कोलकाता, दिल्ली और मुंबई में रहे, लेकिन जहां कहीं भी रहे कहलाए गए 'छोरा गंगा किनारे वाला'।
Black On OTT: 19 वर्ष बाद फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने से खुश हैं आयशा, कहा- 'अब मेरे दोस्त भी देख सकेंगे'