अमिताभ बच्चन ने मोदी के विज्ञापन से झाड़ा अपना पल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमओ के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के काम करनी की खबर पर खुद अमिताभ ने ट्विट करके अपनी बात रखी है। यह विज्ञापन हिंदू संगठनों के 'घर वापसी' कार्यक्रमों से हो रही फजीहत से बचने के लिए बनाया जाना था।
महानायक अमिताभ बच्चन ने नए साल की शाम ट्विट में इस विज्ञापन से जुड़ी बातों का खंडन करते हुए कहा कि पीएमओ ने ऐसी किसी भी विज्ञापन के लिए उनसे संपर्क नहीं किया है।
इस विज्ञापन में केंद्र सरकार ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर कराए गए विकास कार्यो को दर्शाया जाने का फैसला लिया था। खबर थी कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानायक अमिताभ बच्चन को खासतौर पर बुलावा भेजा है
केंद्र सरकार की धर्मनिरपेक्ष छवि को उभारने के लिए बनेगा विज्ञापन
हिंदू संगठनों के 'घर वापसी' कार्यक्रमों से हो रही फजीहत पर मोदी सरकार ने अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि को उभारने के लिए एक विज्ञापन बनाने की बात कही थी। इस विज्ञापन में केंद्र सरकार ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर कराए गए विकास कार्यो को दर्शाया जाने का फैसला लिया था। खबर थी कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानायक अमिताभ बच्चन को खासतौर पर बुलावा भेजा है।
इस समय महानायक अमिताभ बच्चन गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। यही वजह रही कि मोदी ने अमिताभ को इस विज्ञापन के लिए चुना। अमिताभ पहले से ही गुजरात के पर्यटन विभाग के लिए चर्चित विज्ञापन कर चुके हैं।