फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan refused to take a break during intense shoot says sham kaushal news in hindi

Sham Kaushal: 'अमिताभ जी शूटिंग के दौरान नहीं लेते थे ब्रेक', शाम कौशल ने याद किए बिग बी से जुड़े किस्से

Sun, 10 Nov 2024 03:07 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 10 Nov 2024 03:07 PM IST
सार

1985 की फिल्म मर्द में शाम कौशल एक प्रशिक्षु स्टंटमैन थे। उन्होंने बताया कि जब वे उपलब्ध नहीं थे तब अमिताभ बच्चन ने उनसे युद्ध फिल्म के लिए एक्शन निर्देशक के तौर पर काम करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan refused to take a break during intense shoot says sham kaushal news in hindi
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी एक्शन निर्देशक शाम कौशल ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के अटूट समर्पण, विनम्रता और दयालुता की प्रेरक कहानियां साझा की। 1985 की फिल्म मर्द से लेकर टीवी शो युद्ध में साथ काम करने तक, उन्होंने बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान ब्रेक लेने से इनकार कर देते थे और कभी कभी तो वह लंच भी छोड़ देते थे। अपने बेटे विक्की की डेब्यू फिल्म मसान को लेकर भी एक यादगार पल साझा किया। उन्होंने बताया कि अभिताभ बच्चन ने उन्हें हार्दिक बधाई दी, जिसके बदले में कौशल ने कहा कि इस संदेश ने उनकी जिंदगी बदल दी। 
विज्ञापन


मर्द में शाम कौशल थे प्रशिक्षु स्टंटमैन
1985 की फिल्म मर्द में शाम कौशल एक प्रशिक्षु स्टंटमैन थे। उन्होंने बताया कि जब वह उपलब्ध नहीं थे तब अमिताभ बच्चन ने उनसे युद्ध फिल्म के लिए एक्शन निर्देशक के तौर पर काम करने का अनुरोध किया। शाम कौशल ने कहा, "मुझे चार दिन के बाद युद्ध के निर्देशक का कॉल आया। मैंने उन्हें बताया कि मुझे अन्य काम हैं, लेकिन अभिताभ जी ने फोन ले लिया और कहा कि अगर आप नहीं आएंगे तो मैं अपनी तारीख बदल दूंगा। मैं एक्शन तभी करूंगा, जब आप मुझे अपनी तारीख देंगे। इतना बड़ा अभिनेता मुझसे यह कह रहे थे, इसे सुनकर मैं बहुत ज्यादा खुश था। मैंने अपने ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा और मैं सोचने लगा कि अमिताभ जी मेरे लिए अपनी तारीख बदलने के लिए तैयार हैं। मैं काम के प्रति उनके जुनून से आश्चर्यचकित था।"
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन की तारीफ की
शाम कौशल ने युद्ध की शूटिंग के दौरान के एक किस्से को याद किया। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन देर रात की शूटिंग के दौरान अपनी वैनिटी वैन में जाकर आराम करने से इनकार कर दिया था। इस दौरान टीम लाइटिंग की तैयारी कर रही थी। उन्होंने शाम से कहा कि वह सेट पर ही रहेंगे और इसका परीक्षण करेंगे। एक्शन निर्देशक ने बॉलीवुड अभिनेता की विनम्रता को दर्शाते हुए बताया कि उनके बेटे विक्की कौशल की डेब्यू फिल्म मसान के लिए अमिताभ ने उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने आगे बताया कि बिग बी ने अगले दिन विक्की के लिए गुलदस्ता भी भेजे। शाम कौशल ने कहा, "उनके संदेश के बाद हम रात भर नहीं सोए। उस दिन के बाद हमारी जिंदगी बदल गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed