फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Pankaj Tripathi Reunites For Sadak Suraksha Abhiyaan To Promote Road Safety

Amitabh Bachchan-Pankaj Tripathi: अमिताभ संग फिर नजर आएंगे पंकज, जानिए किस प्रोजेक्ट का बने हैं हिस्सा?

Sat, 25 Jan 2025 01:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 25 Jan 2025 01:21 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन और पंकज त्रिपाठी जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के ये दोनों उम्दा कलाकार एक अहम अभियान से जुड़े हुए हैं। इस अभियान का मकसद लोगों की जान बचाना है। जानिए, इस खास अभियान के बारे में।  

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Pankaj Tripathi Reunites For Sadak Suraksha Abhiyaan To Promote Road Safety
अमिताभ बच्चन-पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क सुरक्षा अभियान के तीसरे एडिशन में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पंकज त्रिपाठी फिर से नजर आएंगे। ये दोनों कलाकार मिलकर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक करेंगे, इस अभियान का मकसद लोगों की जान बचाना है। यह अभियान केंद्रीय सड़क सुरक्षा और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। 

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Pankaj Tripathi Reunites For Sadak Suraksha Abhiyaan To Promote Road Safety
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी कर रहे हैं सम्मानित महसूस
सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़ने पर पंकज त्रिपाठी कहते हैं, ‘अमिताभ बच्चन और नितिन गडकरी जी और सड़क सुरक्षा अभियान की पूरी टीम के साथ एक बार फिर हाथ मिलाना सम्मान की बात है। सड़क सुरक्षा एक ऐसा मुद्दा है जो हम सभी को परेशान करता है। मुझे इस पहल का हिस्सा बनने पर गर्व है।’ 

अभियान का मुख्य मकसद बच्चों की सुरक्षा 
पंकज त्रिपाठी आगे कहते हैं, ‘इस अभियान का मकसद लोगों की, खासकर बच्चों के जीवन की सुरक्षा करना है। मैं सभी नागरिकों से कहना चाहूंगा कि आप सड़क सुरक्षा को अपनाएं, इसी में हमारे देश के भविष्य यानी हमारे बच्चों की सुरक्षा और भलाई छिपी है।'




 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सेलिब्रिटी भी अभियान से जुड़े हैं 
पंकज त्रिपाठी और अमिताभ बच्चन के अलावा भी कई सेलिब्रिटी सड़क सुरक्षा के नेक अभियान से जुड़े हैं। इस लिस्ट में प्रसून जोशी, शंकर महादेवन, आर. माधवन जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल रहे हैं। इन लोगों ने इस अभियान से जुडे़ एक वीडियो में अपनी आवाज दी है। इनके अलावा आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु और बिजमैन नारायण मूर्ति की पत्नी और लेखक सुधा मूर्ति भी सड़क सुरक्षा अभियान का हिस्सा बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed