{"_id":"6708c686fa6d3c8ef6067598","slug":"amitabh-bachchan-net-worth-owns-property-worth-crore-know-how-many-houses-and-cars-he-has-in-mumbai-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amitabh bachchan: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, जानें मुंबई में हैं कितने घर और गाड़ियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh bachchan: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, जानें मुंबई में हैं कितने घर और गाड़ियां
Fri, 11 Oct 2024 12:11 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:11 PM IST
सार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ के बारे में। साथ ही बताते हैं कि मुंबई में बिग बी के कितने घर और गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी शो केबीसी में नजर आ रहे हैं। अमिताभ फिल्म 'वेट्टैयन' में भी नजर आ रहे हैं। फिल्म बिग बी के जन्मदिन के एक दिन पहले यानी 10 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें प्रशंसक जानते हैं और अधिक जानने की इच्छा भी रखते हैं। इस उम्र में भी बिग बी वाकई शहंशाह की तरह जिंदगी बिताते हैं। आइए आपको बताते हैं, बिग बी की नेट वर्थ के बारे में।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन
खबरों की मानें तो अभिनेता अमिताभ बच्चन के पास लगभग 3190 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अमिताभ बच्चन के पास रोल्स रॉयस फैंटम, पोर्श केमैन एस और मर्सिडीज मेबैक एस560 जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अपनी जिंदगी में शहंशाह के ठाठ के साथ रहते हैं। बिग बी ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से भी कमाई करते हैं।

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ के पास हैं कई घर
अमिताभ बच्चन के पास बहुत सारे घर हैं। उनकी इस लिस्ट में प्रतीक्षा, जनक, वत्सा और जलसा के पीछे एक और घर शामिल हैं। खबरों की मानें तो वत्सा को सिटीबैंक इंडिया को पट्टे पर दिया गया है। इसके साथ ही बिग बी ने मुंबई में सी फेसिंग अपार्टमेंट की 31 वीं मंजिल पर घर खरीदा है।

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम @ amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन फिल्मों के लिए लेते हैं इतनी फीस
खबरों की मानें तो बिग बी अपनी फिल्मों के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी ने ब्रह्मास्त्र में काम करने के लिए 8-10 करोड़ रुपये कमाए थे। बिग बी फिल्म 'वेट्टैयन' में भी नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों के साथ बॉलीवुड सितारों की ओर से भी इस फिल्म की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।