फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan is elated at India double whammy at the Oscars Bharat ka jhanda gaad diya videsh mein

Amitabh Bachchan: नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने पर गदगद हो उठे बिग बी, बोले- 'विदेश में बुलंद किया भारत का झंडा'

Tue, 14 Mar 2023 12:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 14 Mar 2023 12:44 PM IST
सार

फिल्म 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर देशभर में जश्न का माहौल है। एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम के लोगों को बधाई दी है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan is elated at India double whammy at the Oscars Bharat ka jhanda gaad diya videsh mein
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

95वां अकादमी पुरस्कार का धमाकेदार आगाज हुआ। भारतीयों के लिए यह ऑस्कर अवॉर्ड समारोह काफी खास रहा। ऑस्कर के लिए ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से 'नाटू-नाटू'गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें बाजी मारते हुए फिल्म ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने सभी गानों को पीछे छोड़ते हुए यह ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में यह अवॉर्ड जीता है।

विज्ञापन

'आरआरआर' फिल्म और इसके गाने 'नाटू-नाटू' ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी है। फिल्म को मिले ऑस्कर अवॉर्ड से गदगद कई सितारों ने 'आरआरआर' की पूरी टीम को बधाई दी है। अब इसी क्रम में महानायक अमिताभ बच्चन ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत की जीत को लेकर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan is elated at India double whammy at the Oscars Bharat ka jhanda gaad diya videsh mein
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

बिग बी ने ट्वीट करते हुए फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी इसका जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि लोग भले ही हम कम समझते हों, लेकिन हमने दिखा दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा है-‘हम जीत गए…हमने देश और देशवासियों के लिए 2 अवॉर्ड जीते हैं…हम जीत गए… भारत का झंडा गाड़ दिया, विदेश में!
 

विज्ञापन

आपको बता दें एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटु-नाटु ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। वहीं भारत की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस सफलता पर पूरा देश गर्व कर रहा है।


यह भी पढ़ें: सतीश कौशिक केस में आज दर्ज होगा विकास की पत्नी का बयान, जांच को लेकर पुलिस से की यह मांग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed