फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Injured During Project K Movie Shooting Know Health Update

Amitabh Bachchan: 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान बिग बी घायल, ब्लॉग में दी हैदराबाद के हादसे की जानकारी

Mon, 06 Mar 2023 10:09 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 06 Mar 2023 10:09 AM IST
सार

महानायाक अमिताभ बच्चन के फैंस को यह जानकर दुख होगा कि उनके चहेते बिग बी यानी अमिताभ बच्चन घायल हो गए हैं। उन्हें फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान चोट आई है। अभिनेता ने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी देते हुए हैल्थ अपडेट साझा किया है। बता दें कि अमिताभ 'प्रोजेक्ट के' फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Injured During Project K Movie Shooting Know Health Update
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बिग बी हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब अमिताभ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ लिए एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे। हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। अभिनेता हैदराबाद में उपचार के बाद मुंबई अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर यह जानकारी अपने चाहने वालों के साथ साझा की। दिग्गज अभिनेता ने ब्लॉक पर लिखा कि उनके शरीर में काफी दर्द है और वे डॉक्टर्स की सलाह की अनुसार आराम कर रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म शूटिंग के दौरान हादसा
बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब अमिताभ बच्चन हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन शूटिंग के दौरान बिग बी हादसे का शिकार हो गए. महानायक ने बताया कि हादसे के दौरान पसली और मांसपेशियों में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद मुंबई अपने घर वापस लौट गए हैं। डॉक्टर्स ने छुट्टी कर दी है लेकिन अभिनेता अभी काफी दर्द महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Injured During Project K Movie Shooting Know Health Update
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

हादसे के बाद दर्द में अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने अपनी चोट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह बहुत दर्दनाक है। अभिनेता लिखते हैं कि उनको चलने और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे सामान्य होने में कुछ सप्ताह का समय लगेगा। उन्होंने लिखा कि डॉक्टर्स ने दर्द के लिए कुछ दवा भी दी हैं।

विज्ञापन

फैंस से नहीं कर पाएंगे मुलाकात
अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि हालात सही होने तक सभी काम रोक दिए गए हैं। फिल्म की शूटिंग को बाद के लिए टाल दिया गया है। और वे स्वयं अपने बंगले जलसा में आराम कर रहे हैं। हालांकि सामान्य दिनचर्या के कार्यों के स्वयं कर पा रहे हैं, लेकिन पूरी तरह फिट होने में अभी काफी वक्त लगने वाला है। अभिनेता ने तब तक अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाने के लिए दुख जताया। और कहा कि सोमवार शाम को उनके बंगले जलसा के दरवाजे पर आने वाले फैंस कृप्या ना आएं और दूसरे लोग जो कि आने के बारे में सोच रहे हैं उनसे भी ऐसा नहीं करने के लिए बोलें।

यह भी पढ़ें: 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान बिग बी घायल, ब्लॉग में दी हैदराबाद के हादसे की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed