फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Donates Medical Equipments Worth Crores To Mumbai Civil Hospital Amid Covid-19 Crisis

सराहनीय: अमिताभ बच्चन ने मुंबई के सिविल अस्पताल को दान किए मेडिकल इक्विपमेंट्स

Thu, 24 Jun 2021 05:44 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Jun 2021 05:44 PM IST
सार

  • बिग बी ने मुंबई के सिविल अस्पताल को दान किए मेडिकल उपकरण।
  • वेंटिलेटर के अलावा ये सभी उपकरण करीब 1.75 करोड़ रुपये के हैं।
  • अब तक 30 मरीजों का किया जा चुका है इलाज।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Donates Medical Equipments Worth Crores To Mumbai Civil Hospital Amid Covid-19 Crisis
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

विस्तार

महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पुरानी से लेकर आने वाली फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसके अलावा वो अपने दान पुण्य के कामों के लिए भी चर्चा में छा जाते हैं। बिग बी के फैंस उनके कार्यों की काफी सराहना करते हैं। अमिताभ बच्चन की आदत 'नेकी कर दरिया में डाल' वाली है लेकिन कही न कही से उनके द्वारा मदद किए गए कार्यों की जानकारी सामने आ ही जाती है। अब खबर है कि अमिताभ बच्चन ने सायन, मुंबई के लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल को हाईटेक वेंटिलेटर और कुछ अन्य मेडिकल उपकरण दान किए हैं।

विज्ञापन


बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के मुताबिक, बिग बी ने जो उपकरण दान किए हैं, उनमें मॉनीटर्स, सी-आर्म इमेज इंटेंसिफायर और एक इन्फ्यूजन पंप शामिल है। वेंटिलेटर के अलावा ये सभी उपकरण करीब 1.75 करोड़ रुपये के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

Amitabh Bachchan Donates Medical Equipments Worth Crores To Mumbai Civil Hospital Amid Covid-19 Crisis
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी द्वारा दिए गए वेंटिलेटर सर्जरी डिपार्टमेंट में लगाए गए हैं और उपकरण की मदद से करीब 30 पेशेंट्स का इलाज किया जा चुका है। बता दें, अमिताभ बच्चन लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और पिछले महीने उन्होंने दिल्ली के गुरु तेगबहादुर कोविड केयर सेंटर को दो करोड़ रुपये की सहायता राशि दी थी।

एक यूजर ने महानायक से सोशल मीडिया पर सवाल किया था कि आप कुछ दान नहीं करते। इस पर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपने द्वारा किए गए सभी कार्यों की लिस्ट शेयर कर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कोरोना की पहली लहर से अब तक वे करीब 15 करोड़ रुपये का दान कर चुके हैं।
 

Amitabh Bachchan Donates Medical Equipments Worth Crores To Mumbai Civil Hospital Amid Covid-19 Crisis
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन को पिछली बार फिल्म गुलाबो सिताबो में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर रिलीज की गई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अमिताभ की फ्रेश जोड़ी लोगों को पसंद आई थी। अब अमिताभ की अपकमिंग फिल्मों में चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र, मेडे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed