फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Birthday: When Actor Lost His Temper At Jaya Bachchan due to this reason

80 साल-80 किस्से: जब जया पर निकला था अमिताभ बच्चन का गुस्सा, इतनी सी बात को बना बैठे थे मुद्दा

Tue, 11 Oct 2022 11:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 11:52 AM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस रेखा की वजह से भी एक शख्स की पिटाई कर दी थी। दरअसल, शख्स काफी देर से रेखा पर भद्दे कमेंट कर रहा था, जो कि अमिताभ बच्चन से बर्दाश्त नहीं हुए।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: When Actor Lost His Temper At Jaya Bachchan due to this reason
अमिताभ बच्चन-जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कभी फिल्मी किरदारों के चलते अमिताभ बच्चन की छवि 'एंग्री यंग मैन' वाली बन गई थी। फिल्मों में उनका गुस्सैल स्वभाव और एक्शन वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। लेकिन, रियल लाइफ की बात करें तो वह अक्सर शांत और सौम्य स्वभाव वाले शख्स माने जाते हैं। उन्हें कम ही मौकों पर गुस्सा होते देखा जाता है। एक बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद भी यह कहा था कि उन्हें गुस्सा आता है, लेकिन वह इसे बाहर नहीं निकालते। इसके बावजूद ऐसे कई मौके हैं, जब रियल लाइफ में भी अमिताभ बच्चन का गुस्सा बाहर आया। एक बार तो वह अपनी पत्नी जया बच्चन पर भी बुरी तरह भड़क गए थे। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके इस किस्से के बारे में...

विज्ञापन

पत्रकारों को दिया था इंटरव्यू
मौका था अमिताभ बच्चन के 50वें जन्मदिन का। बिग बी अपने जन्मदिन के मौके पर पत्नी जया के साथ प्रतीक्षा में इंटरव्यू दे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान पत्रकार ने बिग बी से उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी कई सवाल पूछे। इनमें से कुछ सवाल अमिताभ के अफेयर को लेकर किए गए थे। इन सवालों को सुनकर अमिताभ बच्चन को गुस्सा आ रहा था। लेकिन, उन्होंने बखूबी इनके जवाब दिए और कहा कि इन अफेयर की खबरों में कोई सच्चाई नही हैं। इंटरव्यू खत्म होने पर जया ने पत्रकार और उनकी टीम को लंच करके जाने के लिए कहा था। इंटरव्यू में पूछे गए इन सवालों को लेकर अमिताभ पहले से ही गुस्से में थे कि अचानक एक बात पर जया बच्चन पर उनका गुस्सा निकल गया। 

80 साल-80 किस्से: अभिषेक से लेकर शाहरुख तक, इन अभिनेताओं के सख्त पिता का किरदार निभा चुके हैं अमिताभ बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर भड़क गए थे
दरअसल, लंच के दौरान जया बच्चन ने अमिताभ से कहा, 'क्या आप चावल लेंगे?' इस पर अमिताभ ने कहा, ' मैं चावल नहीं खाता आप मुझसे क्यों पूछ रही हैं?' जया ने कहा कि 'अभी रोटियां बनकर नहीं आई हैं, इसलिए आपको चावल दे रही हूं।' इस पर अमिताभ भड़क गए और कहा कि जब तक रोटियां नहीं आ जाती वह इंतजार करेंगे। क्या आप इतनी सी बात समझ नहीं सकती हैं? इसके बाद जया बच्चन चुपचाप अंदर चली गईं। जब अमिताभ बच्चन का गुस्सा शांत हुआ तो उन्हें जया को डांटने को लेकर बुरा लगा, इसके बाद उन्हें कभी सबके सामने जया पर नाराज होते नहीं देखा गया।

80 साल-80 किस्से: ज्योतिष में काफी विश्वास रखते हैं अमिताभ बच्चन, इस वजह से आज भी पहनते हैं नीलम

विज्ञापन

एक शख्स की कर दी थी पिटाई
अमिताभ बच्चन के गुस्से का एक वाकया रेखा से जुड़ा हुआ भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 1977 में अमिताभ और रेखा फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे थे। लोगों को खबर लगी तो वे भी दोनों सितारों को देखने के लिए आ गए। शूटिंग देखने के लिए लोग लोकेशन पर आने लगे। हर कोई अपने चहेते स्टार को देखना चाहता था। लेकिन इसी बीच भीड़ में से एक शख्स रेखा को देखकर गंदे कमेंट्स पास करने लगा। सेट पर मौजूद यूनिट के लोगों ने इस शख्स को काफी समझाया कि वो ऐसा ना करें। लेकिन वो नहीं माना और लगातार गंदे कमेंट पास करते रहा। अमिताभ भी काफी समय से उस शख्स की हरकतों को देख रहे थे। लेकिन जब यूनिट के लोगों के मना करने पर भी वह नहीं माना, तो अमिताभ बच्चन को उस व्यक्ति पर गुस्सा आ गया और उन्होंने सबके सामने ही उसकी पिटाई लगा दी।

80 साल-80 किस्से: अभिषेक से लेकर शाहरुख तक, इन अभिनेताओं के सख्त पिता का किरदार निभा चुके हैं अमिताभ बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed